महात्मा आनंद स्वामी का जन्मदिवस मनाया
चूनी लाल सचदेवा डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा आनन्द स्वामी जी का जन्म दिवस मनाया गया।
संवाद सूत्र, जैतो
चूनी लाल सचदेवा डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सरोज भनोट के नेतृत्व में महात्मा आनंद स्वामी जी का जन्मदिवस मनाया गया। सर्वप्रथम गायत्री मंत्र उच्चारण से कार्यक्रम शुरू किया गया, क्योंकि उन्होंने ही गायत्री मंत्र के लाभों को पूरी दुनिया में प्रचलित किया था। विद्यार्थियों द्वारा स्वामी जी के जीवन पर आधारित एक नाटक पेश किया गया जिसमें बताया गया कि कैसे मंदबुद्वि बच्चे गायत्री मंत्र के जप से इतना बुद्धिमान बन सकते हैं। आर्य समाज के पथ प्रदर्शन के लिए कुछ मंत्रों का उच्चारण मंच पर किया गया।
प्रिंसिपल सरोज भनोट ने विद्यार्थियों को कहा कि हमें स्वामी जी की शिक्षाओं पर चल कर हर कार्य ध्यानपूर्वक करके सफलता की तरफ बढ़ना चाहिये। समूह स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने स्वामी आनंद जी को श्रद्वाजंलि दी।