Move to Jagran APP

भाजपा का तंज, कांग्रेस राहुल गांधी को भी पंजाब प्रधान बना दे, तो भी नहीं बना पाएगी सरकार : दुर्गेश

भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदकोट की बैठक जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा की अध्यक्षता में मेडिकल को-कनवीनर डा. सतीश शर्मा के घर में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:50 PM (IST)
भाजपा का तंज, कांग्रेस राहुल गांधी को भी पंजाब प्रधान बना दे, तो भी नहीं बना पाएगी सरकार : दुर्गेश
भाजपा का तंज, कांग्रेस राहुल गांधी को भी पंजाब प्रधान बना दे, तो भी नहीं बना पाएगी सरकार : दुर्गेश

संवाद सूत्र, कोटकपूरा : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदकोट की बैठक जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा की अध्यक्षता में मेडिकल को-कनवीनर डा. सतीश शर्मा के घर में हुई। इस मौके उन्होंने जिला फरीदकोट के समूह भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि वह आने वाके विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दें, ताकि पंजाब की 117 की 117 सीटें जीत कर पार्टी की झोली में डालीं जा सके।

loksabha election banner

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को वहम हो गया कि, नवजोत सिद्धू के पंजाब प्रधान बनने पर पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, परन्तु नवजोत सिंह सिद्धू की बात तो दूर है, भले कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को पंजाब प्रधान बना दे तो भी पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनेगी, क्योंकि पंजाब की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चार सालों के दौरान बहानों के अलावा कोई भी विकास नहीं किया। इस मौके पर भाजपा पंजाब व्यापार सेल के सचिव राकेश गर्ग और मेडिकल को-कनवीनर डा. सतीश शर्मा ने कहा कि जल्दी ही पूरे पंजाब में भाजपा व्यापार मंडल और मेडिकल सेल और जिला प्रधानों और मंडल प्रधानों की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान जिला भाजपा फरीदकोट के उपाध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इधर, पार्टी पर वादा खिलाफी का आरोप लगा पूर्व जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ी

लंबी में एक और जहां कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी हो रही थी। वहीं दूसरी और लंबी हलके से सीनियर कांग्रेसी नेता तथा पूर्व कांग्रेस जिला प्रधान गुरमीत सिंह खूडियां ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया।

गुरमीत सिंह खूडियां, पूर्व सांसद स्व. जगदेवसिंह खूडिया के पुत्र हैं जो बीते लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। गुरमीत सिंह खूडियां ने बताया कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुडे हुए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से बहुत ज्यादा उम्मीद थी कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बेअदबी के आरोपियों तथा नशा तस्करों को काबू करके पंजाब की जवानी को बचाया जाएगा और किसानों की कर्जा माफी की जाएगी जिससे की किसान आत्महत्याएं नहीं करेंगे। मगर इसके उल्ट कांग्रेस ने अपने बीते साढ़े चार वर्षों में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में उन्होंने इन सबके लिए लोगों से वोट मांगे थे। उन्होंने पार्टी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं। जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं है। जिससे परेशान होकर वह अपने समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।

हलांकि उन्होंने अन्य किसी भी पार्टी साथ जुड़ने के संकेत नहीं दिये हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह आगे विचार करेंगे की उन्होंने क्या करना हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.