यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Faridkot News: बहिबल इंसाफ मोर्चे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, नेशनल हाईवे किया जाम
बरगाड़ी में सात वर्ष पूर्व हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के पश्चात चल रहे शांतमय धरने पर ...और पढ़ें

फरीदकोट, जागरण संवाददाता। श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी व कोटकपूरा गोलीकांड में इंसाफ की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से चल रहे बहिबल इंसाफ मोर्चे द्वारा सरकार को दिए गए अल्टीमेटम के तहत आज रविवार को नेशनल हाईवे अनिश्चितकालीन समय के लिए जाम कर दिया गया। बता दें कि, ये नेशनल हाईवे बठिंडा से अमृतसर तक जाता है।
उल्लेखनीय है कि बरगाड़ी में सात वर्ष पूर्व हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के पश्चात चल रहे शांतमय धरने पर पुलिस द्वारा फायरिंग किए जाने के चलते दो सिखों की मौत हो गई थी। इसी गोलीकांड और बेअदबी मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष चला आ रहा है।
यह भी पढ़ें Punjab: ड्रग पेडलर्स की संपत्तियों पर ईडी का छापा, 16 किलो से अधिक नशीला पदार्थ बरामद
हिबल इंसाफ मोर्चा इंसाफ की कर रहा मांग
गोलीकांड में मारे गए कृष्ण भगवान सिंह के पुत्र सुखराज सिंह नियामीवाला द्वारा सिख संगत के सहयोग से 16 दिसंबर 2021 को बहिबल इंसाफ मोर्चा शुरू किया गया था। जिसके एक वर्ष पूरे होने पर बहिबल कलां में आगामी संघर्ष शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी और हाईवे भी जाम किया गया था। परन्तु 19 दिसंबर 2022 को धुंध व लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जाम को समाप्त कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें Punjab News: ड्यूटी पर मौजूद नशे में कपड़े उतारने वाला पंजाब पुलिसकर्मी निलंबित
सरकार की अनदेखी के बाद नेशनल हाईवे जाम
इसी को लेकर मोर्चे द्वारा सरकार को 5 फरवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन इस संबंध में कोई संतुष्टिजनक कार्रवाई न होने के चलते आज पहले सिख संगत एकत्रित हुई और फिर आगामी संघर्ष शुरू करते हुए अनिश्चितकालीन समय के लिए हाईवे जाम कर दिया गया है।
इस दौरान सुखराज सिंह नियामीवाला ने कहा कि उनके द्वारा सरकारों को लंबा समय दिया जा चुका है और अब उनके पास संघर्ष के अतिरिक्त कोई और राह नहीं रह गया है। अब सिख संगत पीछे नहीं हटेगी और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।