Move to Jagran APP

बाल आश्रम में दिए जाते हैं बच्चों को संस्कार

स्थानीय मुक्तसर रोड पर निरोगबाल आश्रम की स्थापना 19

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:25 PM (IST)
बाल आश्रम में दिए जाते हैं बच्चों को संस्कार

दीपक गर्ग, कोटकपूरा

loksabha election banner

मुक्तसर रोड पर निरोगबाल आश्रम की स्थापना 1984 में स्व. ओम प्रकाश ग्रोवर तथा स्व. कपूर चंद शास्त्री ने अपने साथियों के सहयोग से की थी। उस समय इसे बनाने का उद्देश्य समाज के सबसे उपेक्षित वर्ग कुष्ठ रोगियों के बच्चों के लिए बनाया गया था। बाद में कमजोर बच्चों को भी इसमें लिया जाने लगा। इन बच्चों की पढ़ाई, लिखाई, खाना पीना, रहना सेहत की जिम्मेवारी इस आश्रम की है।

आश्रम में बच्चों को राष्ट्रभक्ति के संस्कार दिए जाते हैं। आश्रम में बच्चों के रहने के लिए बच्चों का बहुत ही सुंदर आवासीय भवन, रसोई, पुस्तकालय, स्टडी हॉल, खेल पार्क, समागम के लिए शेड और हाल के अलावा श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री राम दरबार, शिवालय और हनुमानजी की भव्य प्रतिमा भी बनी हुई है।

इस समय आश्रम में 11 बच्चे रह रहे हैं। जिनमे से दो अपने गाँव या घर हुए हैं। यह बच्चे गांधी मेमोरियल स्कूल तथा सरकारी स्कूल सुरगापुरी में पढ़ते हैं। आश्रम की व्यवस्था को इंचार्ज बलदेव शर्मा संभाल रहे हैं। खाना रसोईया अमरजीत सिंह बनाते हैं।

लॉक डाउन के चलते आश्रम की ज्यादातर गतिविधियां शून्य हैं। रूटीन में आश्रम की दिनचर्या प्रात जागरण से रात्रि दीप विसर्जन तक स्वयं को ढालते है। बच्चों को नियमित व्यायाम करवाया जाता हैं। सुबह-शाम मंदिर में पूजा, उपासना, आरती होती है। आश्रम धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है।

कोटकपूरा के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ बीके कपूरा ने अपने बेटे स्व गौरव कपूर की याद में आश्रम में सोलर सिस्टम लगवाया तो शहीद राजेंद्र विजान की बेटी संगीता ने आश्रम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।

निरोग बाल आश्रम के सरंक्षक डॉ दीपक गोयल ने बताया कि दानी सज्जनों के सहयोग तथा आश्रम के अध्यक्ष सतपाल अरोड़ा और सचिव विपन पाल, कोषाधयक्ष जगदीश छाबड़ा, उपाध्यक्ष जीरा के सुभाष के साथ ही देव राज गर्ग, रिखी राम (एनआरआई) तथा अशिमता यादव की सरपरस्ती के चलते समाज सेवा के कई काम चल रहे हैं। आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय के नाम से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होस्टल बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि आश्रम में समाज सेवा हेतु कई नए प्रकल्प जल्द शुरू किए जाएंगे इस लिए उन्होंने लोगो से जरूरतमंदो की सहायता हेतु सहयोग करने की अपील भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.