पराली जलाने के आरोप में 68 किसान नामजद
पराली जलाने के मामले में प्रशासन द्वारा किसानों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 11:12 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 11:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फरीदकोट : पराली जलाने के मामले में प्रशासन द्वारा किसानों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। वीरवार को भी पराली जलाने वाले 68 किसानों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 19 केस दर्ज किए गए। उक्त मुकदमों में आरोपित बनाए गए किसानों में से तीन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार एक दिन पहले भी जिले के विभिन्न थानों में 82 किसानों के खिलाफ 31 केस दर्ज किए गए थे, जबकि वीरवार को माल विभाग की शिकायत पर थाना सदर फरीदकोट में 12, थाना सादिक में पांच और कोटकपूरा के थाना सदर व थाना सिटी में एक-एक केस दर्ज किया गया है।
जिनमें क्रमवार पराली जलाने वाले 54, 12 व 1-1 किसान को नामजद किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें