विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ की शराब के साथ मोहाली के जीरकपुर में एक्टिवा सवार गिरफ्तार, 18 बोतलें बरामद

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:25 PM (IST)

जीरकपुर पुलिस ने लोहगढ़ पार्क के पास एक्टिवा पर अवैध शराब ले जा रहे कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उसके ...और पढ़ें

लोहगढ़ पार्क के पास शराब के साथ युवक गिरफ्तार। (सांकेेतिक फोटो)

लोहगढ़ पार्क के पास शराब के साथ युवक गिरफ्तार। (सांकेेतिक फोटो)

HighLights

  1. जीरकपुर में एक्टिवा पर अवैध शराब ले जाते पकड़ा गया।

  2. आरोपी कुलदीप सिंह के पास से 18 बोतल व्हिस्की मिली।

  3. चंडीगढ़ की शराब पंजाब में बिना परमिट ले जा रहा।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। लोहगढ़ पार्क के पास जीरकपुर पुलिस ने एक्टिवा पर शराब ले जा रहे कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। वह चंडीगढ़ के राम दरबार फेज-2 का निवासी है। पुलिस ने शराब के साथ उसकी एक्टिवा भी कब्जे में ली है।

रात करीब 9:25 बजे शराब ठेकेदार के मैनेजर बाबू राम अपनी टीम के साथ लोहगढ़ पार्क में थे। उन्हें एक्टिवा पर शराब ले जा रहे युवक की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस को बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को काबू किया।

तलाशी में आइकानिक व्हाइट प्रीमियर इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की की 18 बोतलें मिलीं। पुलिस के अनुसार, शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए पंजीकृत थी। आरोपी पंजाब में इसे ले जाने का वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।

पुलिस ने 180 एमएल की एक बोतल नमूने के लिए अलग कर बाकी शराब सील की। कुलदीप के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 61/1/14 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।