विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; मामा-भानजे की मौत, यूपी से आए थे रोजी-रोटी कमाने

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:25 PM (IST)

तेज रफ्तार कार ने पीआर-7 रोड पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उत्तर प्रदेश के दो प्रवासी श्रमिक, मामा-भानजे अर्जुन और कन्हैया लाल विश्वकर्मा की मौत हो गई। 

पीआर-7 रोड पर ग्रीन लोटस के नजदीक हादसा। (सांकेतिक फोटो)

 पीआर-7 रोड पर ग्रीन लोटस के नजदीक हादसा। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले थे।

  2. जीरकपुर में करते थे कारपेंटरी का काम।

  3. कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। रोजी-रोटी कमाने के लिए उत्तर प्रदेश से पंजाब आए मामा-भानजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीआर-7 रोड पर ग्रीन लोटस के नजदीक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

मृतकों की पहचान अर्जुन (50) और कन्हैया लाल विश्वकर्मा (35) के रूप में हुई है। दोनों नयागांव में रहते थे और जीरकपुर में कारपेंटर का काम करते थे। पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मूल निवासी रामप्रवेश शर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे अर्जुन और कन्हैया लाल मोटरसाइकिल पर पीआर-7 रोड से जा रहे थे।

ग्रीन लोटस के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल अर्जुन को डेराबस्सी के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने रामप्रवेश शर्मा की शिकायत पर कार चालक सिमरनजीत सिंह निवासी गांव फरीदकोट जट्टा, जिला पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।