विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में सीए के फ्लैट में चोरी, आधे घंटे के लिए गया था बाहर; लाखों की नकदी और गहने मिले गायब

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:04 PM (IST)

जीरकपुर की जयपुरिया सनराइज सोसाइटी में एक सीए के फ्लैट से दिनदहाड़े लाखों की नकदी, गहने और घड़ियां चोरी हो ...और पढ़ें

फ्लैट का ताला तोड़कर घुसे चोर। (सांकेतिक फोटो)

फ्लैट का ताला तोड़कर घुसे चोर। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. जयपुरिया सनराइज सोसाइटी में दिनदहाड़े वारदात।

  2. ताले तोड़कर नकदी, गहने और कीमती घड़ियां ले गए।

  3. सीए ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।



संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर की जयपुरिया सनराइज सोसाइटी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए महज आधे घंटे के भीतर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने और कीमती घड़ियां चोरी कर लीं।

हैरानी की बात यह है कि सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड और अन्य सुरक्षा प्रबंध होने के बावजूद चोर फ्लैट तक पहुंच गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जयपुरिया सनराइज सोसाइटी के टावर बी स्थित फ्लैट नंबर 301 में रहने वाले सहज गोयल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह किसी जरूरी काम से फ्लैट को ताला लगाकर बाहर गए थे।

करीब ढाई बजे जब वापस लौटे तो फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था।

सहज गोयल के अनुसार, चोर फ्लैट से करीब एक लाख रुपये की नकदी, चार से पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती घड़ियां चोरी कर ले गए। महज 30 मिनट के भीतर हुई इस वारदात से वह हैरान रह गए।

सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में चोरों की आवाजाही पर सवाल

सहज गोयल ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं तो अज्ञात लोग टावर में प्रवेश करके उनके फ्लैट तक कैसे पहुंच गए।

इतना ही नहीं, ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने के बाद बिना किसी रोकटोक के बाहर कैसे निकल गए। उन्होंने सोसाइटी में कार्यरत किसी कर्मचारी की संभावित भूमिका पर भी संदेह जताया है। हालांकि, अभी तक इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत, चोरों की पहचान चुनौती

सीए ने मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दे दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान करने के लिए सोसाइटी के प्रवेश और निकास द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा सुरक्षा प्रबंधों की जांच अहम साबित हो सकती है 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।