पिता के साथ युवी पहुंचे अपने कॉलेज, स्टूडेंट्स और टीचर्स ने ली सेल्फी
युवराज सिंह को अपने बीच देख कॉलेज स्टूडेंट्स हैरान हो गए।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़ : सिक्सर किग और भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह को अपने बीच देख कॉलेज स्टूडेंट्स हैरान हो गए। युवराज के फैंस ने भी अपने चहेते क्रिक्रेटर के साथ सेल्फी लेने में कोई देर नहीं की। सोमवार सुबह युवराज सिंह अपने पिता योगराज सिंह के साथ कॉलेज की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज पहुंचे। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने इसी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी और भारतीय क्रिकेट टीम में आने से पहले क्रिकेट के गुर यहीं से सीखे थे। सुबह करीब 10 बजे कॉलेज कैंपस में युवराज सिंह को देखकर स्टूडेंट्स काफी खुश थे। लड़कियों में खासे लोकप्रिय युवराज सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ जुटने लगी। युवराज सिंह ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और सभी के साथ पूरे खुशमिजाजी के साथ फोटो खिंचवाए। युवराज ने अपने प्रोफेसर ही नहीं, कॉलेज क्रिक्रेट ग्राउंड की देखरेख करने वाले कर्मचारियों और कैंटीन वर्करों से भी मुलाकात की। क्लास रूम में पहुंचे युवराज
लंबे समय बाद डीएवी कॉलेज पहुंचे युवराज सिंह कॉलेज के दिनों को फिर से ताजा करने के लिए पहुंचे। अपने पिता के साथ वे कॉलेज के उन कमरों में गए, जहां पर वह कभी बैठकर क्लास अटेंड करते थे। इतने सालों बाद भी युवराज को क्लास में बैठने की जगह याद थी। एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स अपने बीच क्लास रूम में युवराज को देखकर एक बार तो हैरान रह गए। स्टूडेंट्स ने भी युवराज सिंह से पढ़ाई के दौरान जुड़ी यादों के बारे में बातचीत की। कॉलेज में युवराज सिंह को पढ़ाने और ट्रेनिग देने वाले प्रोफेसर भी अपने स्टार स्टूडेंट्स को देखकर काफी खुश थे। फिजिकल एजुकेशन के प्रोफेसर रविद्र चौधरी भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि युवराज जैसे स्टूडेंट्स ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। डॉक्यूमेंट्री बन रही युवराज सिंह पर
सूत्रों के अनुसार युवराज सिंह और योगराज सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। जिसमें ये दोनों ही अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मुंबई से खास तौर से एक टीम इस डाक्यूमेंट्री को तैयार करने के लिए चंडीगढ़ में डीएवी कॉलेज पहुंची। करीब तीन घंटे तक युवराज सिंह के कॉलेज से जुड़े शॉट्स को फिल्माया गया। डॉक्यूमेंट्री में युवराज सिंह ने कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड से लेकर कैंटीन, क्लास रूम और अपने टीचर्स के बारे में जानकारी दी। योगराज तैयार करेंगे युवा क्रिकेटर
डीएवी कॉलेज के खिलाड़ियों का हमेशा से ही क्रिकेट में जलवा रहा है। वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव, युवराज सिंह के अलावा दिनेश मोंगिया जैसे क्रिकेटर डीएवी कॉलेज के ग्राउंड पर खेलकर ही दुनियाभर में फेमस हुए हैं। डीएवी कॉलेज में अभी भी क्रिकेट एकेडमी चलती है। जहां पर रणजी स्तर के खिलाड़ी तैयार होते हैं। प्रिसिपल पवन शर्मा ने बताया कि योगराज सिंह ने फिर से कॉलेज में युवा क्रिक्रेटर को ट्रेंड करने की इच्छा जाहिर की है। योगराज हफ्ते में दो से तीन दिन तक कॉलेज में क्रिकेट की उभरती प्रतिभाओं को तराशेंगे। क्रिकेटर युवराज सिंह डीएवी कॉलेज की शान हैं। सोमवार युवराज और योगदार सिंह दोनों कॉलेज पहुंचे। दोनों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। जिसके लिए दोनों करीब 3 घंटे तक कॉलेज में आए थे। योगराज सिंह ने कॉलेज में क्रिकेटरों को कोचिग देने की इच्छा जाहिर की है। इससे खिलाड़ियों को ही फायदा मिलेगा।
-डॉ. पवन शर्मा, प्रिसिपल, डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़