Move to Jagran APP

यूथ कांग्रेस का दूसरे दिन भी नगर निगम के खिलाफ हल्लाबोल

युवा कांग्रेस के धरने को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का समर्थन जारी रहा। वीरवार को दूसरे दिन धरने में सुभाष चावला एचएस लकी दीपा दूबे राजीव शर्मा अजय शर्मा कमलेश हरप्रीत कौर रामेश्वर गिरी जीत राम हरमेल केसरी अजय जोशी विक्रम चोपड़ा रवि ठाकुर हरिदर सिंह जानी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 07:07 PM (IST)
यूथ कांग्रेस का दूसरे दिन भी नगर निगम के खिलाफ हल्लाबोल
यूथ कांग्रेस का दूसरे दिन भी नगर निगम के खिलाफ हल्लाबोल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : युवा कांग्रेस के धरने को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का समर्थन जारी रहा। वीरवार को दूसरे दिन धरने में सुभाष चावला, एचएस लकी, दीपा दूबे, राजीव शर्मा, अजय शर्मा, कमलेश, हरप्रीत कौर, रामेश्वर गिरी, जीत राम, हरमेल केसरी, अजय जोशी, विक्रम चोपड़ा, रवि ठाकुर, हरिदर सिंह जानी शामिल हुए। धरने का मुख्य आर्कषण हस्ताक्षर अभियान रहा। चंडीगढ़ के सैकड़ों लोगों ने संपत्ति कर और अतिरिक्त कचरा संग्रहण धन के खिलाफ लड़ाई के लिए हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।

loksabha election banner

अनुचित करों को नहीं करेंगे बर्दाश्त : लुबाना

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि यह तो लड़ाई की शुरुआत है। वह अनुचित करों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें हटाने के लिए लड़ेंगे ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। वह अधिक से अधिक लोगों से अपील करेंगे कि वह इस धरना प्रदर्शन का समर्थन करें। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा एक बार फिर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

अभी तक 2000 से ज्यादा लोगों का मिल चुका है समर्थन

लुबाना ने कहा कि अभी तक 2000 से ज्यादा लोगों का समर्थन मिल चुका है। यह सफर आगे बढ़ता जाएगा। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर दीपा दुबे ने बीजेपी सांसद किरण खेर और नगर निगम की मेयर सरबजीत कौर पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि संपत्ति कर का नोटिस जल्द से जल्द वापस लिया जाए और साथ ही कूड़े का उठान बढ़ाया जाए और उसकी दरें कम कर दी जानी चाहिए। इस मौके पर प्रीति, रंजोत, बल्ली सेठ, नितिन कवल नवी, हरमन, पवन, हरकीरत, अंख राज, यतिन के अलावा चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अन्य वर्कर भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.