चंडीगढ़ में वेलेंनटाइन डे पर महिला मित्र के साथ आया युवक होटल में बेहोश, पीजीआइ में हालात सुधरी
कजेहड़ी स्थित एक होटल में वेलेंनटाइन के दिन महिला मित्र के साथ आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ने की सूचना पर महिला मित्र होटलकर्मियों की मदद से सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
चंडीगढ़, जेएनएन। कजेहड़ी स्थित एक होटल में वेलेंनटाइन के दिन महिला मित्र के साथ आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ने की सूचना पर महिला मित्र होटलकर्मियों की मदद से सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहा हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जीएमएसएच-16 में रे्फर कर दिया। जबकि, हालत में सुधार नहीं होने के बाद डॉक्टर ने उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। हालांकि देर रात को 4:00 के बाद डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है। वही, युवक की पहचान बठिंडा का रहने वाला 21 वर्षीय सुखबीर सिंह के तौर पर हुई है। उसकी महिला मित्र भी पंजाब की है।
जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बठिंडा से अपनी महिला मित्र के साथ 14 फरवरी की शाम कजेहड़ी स्थित एस के होटल में कमरा बुक करवाया। पुलिस जांच के अनुसार होटल में युवक ने देर रात संदिग्ध दवाई या नशीला पदार्थ खा लिया। जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब होने लगी। बेहोशी की हालत में उसे सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे जी एम एस एच 16 में भर्ती करवाया गया और वहां से लेकर पीजीआइ भेजा गया।
सेक्टर-61 चौकी प्रभारी कुलदीप के अनुसार मामले की जांच करने के साथ युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसने क्या खाया था वह अपने बयान में ही स्पष्ट कर सकता है। हालांकि पीजीआई में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है लेकिन अभी वह अपना स्टेटमेंट नहीं दर्ज करवा सकता है।