विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में 23 मार्च को होगा Yo Yo Honey Singh का जबरदस्त लाइव शो, सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में मचाएंगे धमाल

Published: Fri, 14 Mar 2025 12:00 PM (IST)

चंडीगढ़ में 23 मार्च को होने वाला यो यो हनी सिंह का लाइव शो शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी ...और पढ़ें

पंजाबी सिंगर हनी सिंह का चंडीगढ़ में होगा लाइव शो (जागरण फोटो)
पंजाबी सिंगर हनी सिंह का चंडीगढ़ में होगा लाइव शो (जागरण फोटो)

HighLights

  1. आयोजन के लिए 5 लाख रुपये प्रतिदिन शुल्क लिया जाएगा
  2. हनी सिंह के इवेंट की टिकट ऑनलाइन मिल रही हैं

राजेश ढल्ल, जागरण। चंडीगढ़ में 23 मार्च को मशहूर गायक यो यो हनी सिंह का लाइव शो आयोजित किया जाएगा। यह शो सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में होगा। प्रशासन ने इस आयोजन के लिए 5 लाख रुपये प्रतिदिन शुल्क लेने का फैसला किया है।

इस बार शो को लेकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा रही है, जिससे प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले, हनी सिंह के शो आमतौर पर सेक्टर 34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में होते थे, लेकिन लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अब सभी बड़े आयोजनों के लिए सेक्टर 25 को चुना है।

गौरतलब है कि पंचकूला प्रशासन ने हनी सिंह के शो के लिए अपने यहां जगह देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इस आयोजन को सेक्टर 25 में कराने की अनुमति दी है। प्रशासन के अनुसार अब भविष्य में जितने भी सिंगर के कार्यक्रम होंगे वह सेक्टर 25 में ही होंगे प्रशासन के अनुसार यह गायक करोड़ों रुपए कमाते हैं ऐसे में प्रशासन को भी आए होनी चाहिए।

विवादों में हनी सिंह

हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में मशहूर सिंगर योयो हनी सिंह का एक कॉन्सर्ट था, जो अब विवादों में आ गया है। 8 मार्च को आयोजित हुए इस कार्यक्रम के बाद नगर निगम ने टैक्स विवाद को लेकर आयोजकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

क्या है पूरा विवाद विवाद?

'मिलियनेयर इंडिया टूर' कॉन्सर्ट के आयजकों को मनोरंजन कर वसूलने का नोटिस दिया गया था। हनी सिंह का कार्यक्रम इंदौर के सी-21 एस्टेट में हुआ था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद नगर निगम ने आयोजन स्थल से एलईडी और साउंड सिस्टम समेत 2 से 3 ट्रक भरकर इवेंट से जुड़े सामान जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें- 'Honey Singh को उन शब्दों का मतलब पता है या नहीं, पर...'; Maniac Song विवाद पर मनोज तिवारी ने दिया रिएक्शन