Move to Jagran APP

पानी के रेट बढ़ाना गलत, शहर के लोगों से नगर निगम ने किया धोखा

फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि चंडीगढ़ का स्वच्छता रैंकिंग में 27वें नंबर पर फिसल जाना नगर निगम और पार्षदों के लिए शर्मनाक है।

By Edited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 09:19 AM (IST)
पानी के रेट बढ़ाना गलत, शहर के लोगों से नगर निगम ने किया धोखा
पानी के रेट बढ़ाना गलत, शहर के लोगों से नगर निगम ने किया धोखा

चंडीगढ़, जेएनएन। फेडरेशन ऑफ सेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशंस ऑफ चंडीगढ़ (फॉसवेक) की मासिक बैठक रविवार को सेक्टर-40 के कम्युनिटी सेंटर में हुई। इसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया। मौके पर एरिया पार्षद गुरबक्श रावत भी उपस्थित रहीं। फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि चंडीगढ़ का स्वच्छता रैंकिंग में 27वें नंबर पर फिसल जाना नगर निगम और पार्षदों के लिए शर्मनाक है। शहर में पानी का रेट बढ़ाना पूरी तरह से गलत है। नगर निगम ने लोगों के साथ धोखा किया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर चंडीगढ़वासियों से नए-नए कर लगाकर धन वसूला जा रहा है पर उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है।

loksabha election banner

पार्षद गुरबक्श रावत ने कहा कि वे मानती हैं कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं डालना चाहिए। परंतु कई जनविरोधी प्रस्ताव राजनीति और भाजपा पार्षदों के बहुमत के कारण नगर निगम की बैठकों में पास हो जाते हैं। सेक्टर-38 वेस्ट आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और फॉसवेक के मुख्य प्रवक्ता पंकज गुप्ता ने कहा कि नगर निगम ने पानी शुल्क और प्रॉपर्टी टैक्स नाजायज तौर पर बढ़ाए हैं।

पानी और बिजली की दरें नियंत्रित करने के लिए सही ढंग से बने बजट

फॉसवेक के मुख्य संरक्षक आरसी नैयर ने कहा कि चंडीगढ़ में बिजली व पानी की दरों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन व नगर निगम को सही तरह से बजट बनाना चाहिए। सभी खर्चों का ऑडिट निष्पक्ष करवाया जाना चाहिए। फॉसवेक के महासचिव जेएस गोगिया के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस का आम लोगों के साथ समन्वय और बीट बॉक्स का सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। सचिव आरएस गिल ने कहा कि चंडीगढ़ में अपराध दर बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास कोई पुख्ता योजना नहीं है।

सलाहकार केएस चौधरी ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड से उठते प्रदूषण व दुर्गंध का पक्का समाधान नगर निगम को निकालना चाहिए। बिजली और स्ट्रीट लाइट की समस्या का हो समाधान सीएचबी मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स आरडब्ल्यूए, मनीमाजरा के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में बिजली व स्ट्रीट लाइट की कंप्लेंट करने के लिए लोगों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एलईडी स्ट्रीट लाइट खराब होने पर गुजरात की एक कंपनी को शिकायत देनी होती है जो हफ्तों तक समाधान नहीं करती।

आरडब्ल्यूए सेक्टर-33ए के अध्यक्ष जेएस सरपाल ने कहा कि सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में नगर निगम ने एक बड़ा कंपोस्ट प्लांट लगा दिया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एसएस चीमा ने कहा कि शहर की अधिकतर रोड-गली और गटर ब्लॉक हैं। इससे बारिश में पानी सड़कों पर जमा रहता है। सिटीजन एसोसिएशन सेक्टर-21 के महासचिव प्रदीप चोपड़ा के अनुसार चंडीगढ़ में ट्रैफिक की समस्या तेजी से फन फैला रही है। ट्रिब्यून चौक पर बनने वाला फ्लाईओवर इसका कोई समाधान नहीं है।

ट्रैफिक समस्या हल करने के लिए लाइट प्वाइंट सिंक्रोनाइज किए जाएं

सेक्टर-39 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमरदीप सिंह के अनुसार ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए जाने चाहिएं और ट्रैफिक लाइट्स की टाइमिंग को यातायात को देखते हुए सेट किया जाना चाहिए। सेक्टर-10 आरडब्ल्यूए के महासचिव कर्नल कुलविंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन व नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को भी सही तरीके से लागू नहीं किया है। इस कारण समस्याएं और गंभीर हो गई हैं। फॉसवेक की सदस्य दीपा दुबे ने नारी सशक्तीकरण का मुद्दा उठाया और कहा कि हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी जरूरी है। हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट सोशल एसोसिएशन सेक्टर-40ए ने इस बैठक की मेजबानी की और अध्यक्ष दलविंदर सिंह सैनी ने आए हुए फॉसवेक के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-40बी के प्रधान जिंदरपाल स्वान ने सभी मेहमानों के लिए एक लोक गीत भी गाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.