Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Sight Day 2022: PGI चंडीगढ़ के पूर्व डायरेक्टर बोले- आंखों की देखभाल करो नहीं तो होंगे अंधेपन के शिकार

    विश्व दृष्टि दिवस (वर्ल्ड साइट डे) 13 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। वर्ल्ड साइट डे हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। विश्व दृष्टि दिवस आंखों के मेडिकल केयर और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

    By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurUpdated: Fri, 14 Oct 2022 10:43 AM (IST)
    Hero Image
    चंडीगढ़ में वॉक फॉर आइज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। विश्व दृष्टि दिवस (वर्ल्ड साइट डे) 13 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। वर्ल्ड साइट डे हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। विश्व दृष्टि दिवस आंखों के मेडिकल केयर और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) के नेत्र रोग विशेषज्ञों के साथ एक विशेष आयोजन वॉक फॉर आइज में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वॉक का आयोजन चंडीगढ़ ऑफ्थैलमोलॉजीकल सोसाइटी (सीओएस) द्वारा किया गया था और सेंटिस ऑफ्थैलमिक उत्पादों में विशेषज्ञता वाली एक प्रमुख फार्मास्टिकुल द्वारा समर्थित था। विश्व दृष्टि दिवस-2022 की थीम लव योअर आइज, अपनी आंखों से प्यार करें। वॉक फॉर आइज की शुरुआत रॉक गार्डन से शुरू हुई और सुखना लेक पर समाप्त हुई।

    इस मौके पर पदमश्री प्रो. जगत राम प्रसिद्ध नेत्र सर्जन और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआइ) चंडीगढ़ के पूर्व निदेशक मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर प्रो. जगतराम ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं क्योंकि ये हमें दुनिया को देखने में मदद करती हैं। हमें आंखों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत जागरूक होने की जरूरत है। इस तरह की आयोजनों से आंखों की देखभाल की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि तत्काल और स्थायी प्रयासों के बिना दृष्टिहीन लोगों की संख्या साल 2050 तक 115 मिलियन तक पहुंच सकती है।

    प्रो. एसएस पांडव प्रमुख एडवांस आइ सेंटर पीजीआइ चंडीगढ़ ने दृष्टिहीनों के परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर बात रखी और देश में अंधेपन के खतरे से निपटने में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया। प्रो.जसप्रीत सुखीजा प्रेसिडेंट चंडीगढ़ ऑफ्थैलमोलॉजीकल सोसाइटी ने क्षेत्र के नेत्र विशेषज्ञों से ट्राईसिटी में उपलब्ध आइ केयर (आंखों की देखभाल) के उच्च मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में समाज उनका समर्थन करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा।