ठेका कर्मचारियों ने मनाया लॉलीपॉप दिवस
जागरण संवाददाता, मोहाली : शर्म कर नीं पंजाब सरकारे, पूरा साल नीं मुके तेरे लारे। सरकार
By Edited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 11:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मोहाली : शर्म कर नीं पंजाब सरकारे, पूरा साल नीं मुके तेरे लारे। सरकार के विरुद्ध ऐसे नारे लगाते हुए शुक्रवार को ठेका कर्मचारी यूनियन ने अपनी मागों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की ओर से लॉलीपॉप दिवस मनाया गया। लोगों को सड़कों पर लॉलीपॉप कार्ड भी बाटे गए। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार लोगों को लारों के सिवाय कुछ नहीं दे पाई है। ध्यान रहे कि गत 9 मार्च को भी कर्मचारियों ने मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के घर का घेराव किया था। इस दौरान जब विधायक घर पर नहीं मिले, तो उनकी पत्नी को धक्केशाही अवॉर्ड दिया था। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार इसी के काबिल है। एक साल से कर रहे हैं माग ठेका कर्मचारी व सुविधा केंद्र कर्मचारी नेता संजीव कुमार, राजीव, स्नेहा ने कहा कि पिछले एक साल से वे अपनी मागों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। विधायक कहते हैं कि मुख्यमंत्री समस्या का हल करेंगे। मुख्यमंत्री मिलते ही नहीं। इसलिए हम ने धक्केशाही अवॉर्ड बनाया। जोकि राज्य के सभी जिलों में विधायकों को दिया जा रहा है। ठेका यूनियन कर्मचारी के प्रेस सचिव राजिंदर सिंह ने बताया पिछली सरकार ने 27 हजार कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए पॉलिसी बनाई थी। सत्ता में आने के लिए कैप्टन सरकार ने भी यही कहा कि रेगुलर किया जाएगा। लेकिन सत्ता मिलते ही सब पलट गए। अभी तक एक भी मीटिंग नहीं हुई। इसलिए इस अवॉर्ड को चलाया जा रहा है। सरकार अब कह रही है कि रेगुलर होकर काम करना है, तो सिर्फ दस हजार ही मिलेगा। लेकिन हमें ये मंजूर नहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें