महिलाएं अपने अधिकारों के लिए एकजुट नहीं हाेंगी ताे अापराधिक घटनाएं होती रहेंगी : अरुणा चौधरी
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री अरूणा चौधरी ने किया महिलाओं को संबोधित।
जेएनएन, मोहाली। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि महिलाएं जब तक खुद आगे होकर एकजुटता के साथ अपने अधिकारों की रक्षा नहीं करेंगी तब तक समाज में अापराधिक घटनाएं होती रहेंगी। अरुणा बुधवार को दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज में दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का उदघाटन करने के बाद संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा व बेहतर पालन-पोषण अपराधों को समाप्त करने में अहम योगदान देता है। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, लेकिन इस क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना बाकी है।
उन्होंने कहा कि तेजाबी हमलों का शिकार लड़कियों को पंजाब सरकार द्वारा हर माह उपचार के लिए आठ हजार रुपये की वित्तीय मदद की जाती है। दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा हरदीप कौर विर्क ने ट्रस्ट के कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
11 जरूरतमंद लड़कियों को दिए साइकिल
कार्यक्रम के दौरान दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से तेजाबी हमलों का शिकार लुधियाना से यहां पहुंची अंजलि तथा हिमाचल के बद्दी से आई आशा को वित्तीय मदद भी प्रदान की गई। इसके अलावा लोगों के घरों में झाडू-पोछा करके जीवन यापन करने वाली पंजाब की 11 लड़कियों को दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा साइकिलें भेंट की गई। इस दौरान महिलाओं के साथ होने वाली अपराधिक घटनाएं, जिम्मेदार कौन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप