Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में सांप के काटने से महिला की मौत, 15 मिनट में शरीर पड़ गया नीला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

डीगढ़ में सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। घटना सेक्टर-42 सी में हुई है। यहां चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान में परिवार के रहने वाली महिला को बुधवार रात सांप ने काट लिया जिसके कुछ देर में ही महिला की मौत हो गई।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 12:06 PM (IST)
चंडीगढ़ में सांप के काटने से महिला की मौत, 15 मिनट में शरीर पड़ गया नीला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सांप काटने की घटना बुधवार रात की है। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। घटना सेक्टर-42 सी में हुई है। यहां चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान में परिवार के रहने वाली महिला को बुधवार रात सांप ने काट लिया, जिसके कुछ देर में ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय रिंकू के तौर पर हुई है।

loksabha election banner

महिला के पड़ोस में रहने वाले एनके कपूर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला रिंकू को बुधवार रात करीब साढ़े 10 सांप ने काटा था। महिला का परिवार रात को खाना खाने के बाद घर पर ही था, वहीं महिला घर बर्तन साफ करने के लिए के पीछे वाशिंग एरिया में गई थी। अचानक वह चिल्लाते हुए घर के अंदर आई। उसके पैर की अंगूठे और उंगली पर काट जाने का निशान था। परिवार को लगा कि चूहे ने पैर पर काटा है, जिसपर उन्होंने पैर को डेटोल और पानी से धोया। घरवालों ने उसे पेन किलर भी दी, लेकिन करीब 10 मिनट के बाद महिला का शरीर नीला पड़ने लग गया। इसके बाद परिवार के लोग उसे जीएमएसएच- 16 ले कर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की रास्ते में मौत हो गई।

मृतक महिला के एक बेटा और बेटी हैं। पति ऑटो मैकेनिक की दुकान है। पड़ोसी एनके कपूर ने बताया कि सेक्टर-42 स्थित हाउसिंग बोर्ड के मकानों के पीछे जंगल एरिया है, जहां बड़ी बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। इससे पहले भी कई बार वहां सांप निकल चुके हैं। 

वहीं, जीएमएसएच-16 के कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे सांप के काटने के बाद एक महिला को अस्पताल लाया गया था, लेकिन महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। महिला का पूरा शरीर नीला पड़ गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि महिला को बहुत जहरीले सांप ने काटा है। महिला का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.