विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चश्मे जैसी कैंची व पेन जैसा चाकू लेकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची महिला, एक्स-रे स्कैनर की मदद से पकड़ी गई

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:56 PM (IST)

मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री के बैग से चश्मे जैसी कैंची और पेन ...और पढ़ें

महिला यात्री के बैग से चश्मे जैसी दिखने वाली कैंची और पेन के आकार का चाकू बरामद। (सांकेतिक फोटो)

महिला यात्री के बैग से चश्मे जैसी दिखने वाली कैंची और पेन के आकार का चाकू बरामद। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. महिला यात्री के बैग से चश्मे जैसी कैंची मिली।

  2. पेन के आकार का चाकू भी बैग में बरामद हुआ।

  3. सीआइएसएफ ने एक्स-रे जांच में संदिग्ध वस्तुएं पकड़ीं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला यात्री के बैग से चश्मे जैसी दिखने वाली कैंची और पेन के आकार का चाकू बरामद किया गया। रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे दिखने वाले इन धारदार उपकरणों का पता एक्स-रे जांच में सीआईएसएफ जवानों की सतर्कता से चला।

सीआईएसएफ के अनुसार, घटना पांच नवंबर को सुबह करीब 8:10 बजे की है। अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6693 की यात्री घरेलू टर्मिनल के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में जांच के लिए पहुंची थी।

उसका सामान XBIS-03 एक्स-रे स्कैनर से गुजर रहा था, तभी स्क्रीन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मी को बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।गहन जांच में चश्मे जैसी कैंची और पेन के आकार का चाकू मिला। सुरक्षा नियमों के तहत दोनों धारदार वस्तुएं जब्त कर ली गईं।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला को अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में सफर की अनुमति दे दी गई। सीआईएसएफ ने यात्रियों से अपील की है कि चश्मे, पेन, की-चेन और कार्ड जैसी सामान्य वस्तुओं के रूप में बनाए गए धारदार उपकरण हैंड बैग में न रखें। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सामान की जांच कर लें, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान असुविधा न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।