विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2027 चुनाव में पंजाब कांग्रेस का कौन होगा CM फेस? सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, सस्पेंस से उठाया पर्दा

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:01 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 03:28 PM (IST)

सचिन पायलट ने स्पष्ट किया कि पंजाब कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी और चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाएगा। 

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट। फाइल फोटो

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट। फाइल फोटो

HighLights

  1. पंजाब कांग्रेस 2027 चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी।

  2. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं होगा।

  3. पहले जनादेश, फिर नेताओं द्वारा जिम्मेदारी तय होगी।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार को पार्टी की चुनावी रणनीति और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर स्थिति एक बार फिर स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी और चुनाव से पहले किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाएगा। पायलट ने कहा कि कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है कि चुनाव सभी को साथ लेकर लड़ा जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले जनता का जनादेश हासिल किया जाएगा और उसके बाद पार्टी के नेता मिलकर आगे की जिम्मेदारियां तय करेंगे। उनके इस बयान से साफ है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी एक नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर आगे करके चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी।

पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में परगट सिंह की नियुक्ति के बाद पायलट का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से नेतृत्व और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अलग-अलग नेताओं के बीच गुटबाजी हावी है। पायलट इससे पहले भी चंडीगढ़ दौरे के दौरान पर कह चुके हैं कि पंजाब का चुनाव कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में लड़ा जाएगा।

इस हफ्ते नए प्रधान करेंगे ज्वाइन, पायलट भी आएंगे

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह इसी हफ्ते चंडीगढ़ में पदभार संभालेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार यानी छह अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सचिन पायलट के अलावा पंजाब कांग्रेस के सभी नेता भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद ही राहुल गांधी का पंजाब दौरे को अंतिम रुप दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।