विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में अब कब लगेगा पेट्रोल का लंगर, राजा दी किंग ने Video शेयर कर दी जानकारी

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:25 PM (IST)

बारिश के कारण चंडीगढ़ में राजा दी किंग का 18 अगस्त को होने वाला पेट्रोल लंगर स्थगित कर दिया गया ...और पढ़ें

भारी बारिश के चलते नहीं लगा पेट्रोल का लंगर, अब 21 को लगेगा।

भारी बारिश के चलते नहीं लगा पेट्रोल का लंगर, अब 21 को लगेगा।

HighLights

  1. बारिश के कारण 18 अगस्त का पेट्रोल लंगर स्थगित

  2. अब 21 से 23 अगस्त तक सेक्टर-10 में होगा

  3. कूपन धारकों को मिलेगा 500-1000 रुपये का पेट्रोल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद शुरु हुई बारिश के कारण सेक्टर-10 और सेक्टर-7 में लगने वाले पेट्रोल का लंगर स्थगित करना पड़ा।

बारिश को देखते हुए राजा दी किंग (राकेश त्रेहन) ने पांच बजे के करीब सोशल मीडिया पर मैसेज जारी करते हुए कहा कि बारिश के कारण लंगर को 18 अगस्त को स्थगित किया जा रहा है और अब यह 21 अगस्त को सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट आर्ट गैलरी म्यूजिम के सामने लगेगा।

राजा दी किंग ने बताया कि बारिश बहुत ज्यादा तेज है जिसके कारण आज के लंगर का स्थगित किया जा रहा है। सोशल मीडिया मैसेज के जरिए राजा दी किंग ने बताया कि आज जिन लोगों को लंगर के लिए कूपन दिए गए थे वह उन्हें संभालकर रखें ताकि 21 अगस्त को उनसे उन्हें पेट्रोल के विशेष कूपन मिल सकें।

500 और 1000 का देना था कूपन

राजा दी किंग ने मंगलवार को टू और थ्री व्हीलर मालिक को 500-500 जबकि चार पहिया वाहन को एक हजार रुपये का पेट्रोल वाला कूपन देने की घोषणा की थी।

मंगलवार को राजा दी किंग ने बताया कि अब यह लंगर 21 से 23 अगस्त तक चलेगा, जिसमें जितने भी लोग जय माता दी के नाम के कूपन हासिल करेंगे उन्हें पेंट्राल भरवाने के लिए विशेष कूपन दिए जाएंगे। राजा दी किंग इससे पहले 500-500 रुपये के नोट और फास्ट फूड के बर्गर का लंगर लगा चुका है।

अमृतसर के रहने वाले है राजा दी किंग

राजा दी किंग मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के रहने वाले है। चंडीगढ़ से पहले वह पंजाब के अमृतसर में लंगर लगा चुके है। राजा दी किंग के पिता कपड़े के कारोबारी थे जबकि इसका अपना विटक्वाइन का कारोबार है। राजा दी किंग के अनुसार उन्हें जो भी माता रानी दे रही है वह लंगर के तौर पर लोगों को बांट रहा है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में नहीं लगा पेट्रोल का लंगर, राजा दी किंग ने मांगी माफी

यह भी पढ़ें- कौन हैं राजा दी किंग, जो चंडीगढ़ में लगाएंगे पेट्रोल का लंगर? मुफ्त में iPhone भी बांटेंगे; नोट कर लें डेट