चंडीगढ़ में नहीं लगा पेट्रोल का लंगर, राजा दी किंग ने मांगी माफी
चंडीगढ़ में 18 अगस्त को राजा दी किंग द्वारा आयोजित होने वाला पेट्रोल लंगर भारी बारिश के कारण स्थगित कर ...और पढ़ें
HighLights
पेट्रोल लंगर 18 अगस्त को भारी बारिश के कारण टला
राजा दी किंग ने वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी
अब 21 अगस्त शुक्रवार को लगेगा पेट्रोल का लंगर
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आज यानी 18 अगस्त को अमृतसर के निवासी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग पेट्रोल का लंगर लगाने वाले थे। लेकिन राजा दी किंग अपना वादा पूरा नहीं कर सके।
आखिर ऐसा क्यों हुआ और राजा दी किंग ने चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर क्यों नहीं लगाया, इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से माफी मांगी है और बताया है कि क्यों पेट्रोल का लंगर नहीं लग सका।
क्यों नहीं लगा पेट्रोल का लंगर?
चंडीगढ़ में राजा दी किंग की तरफ से आज सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंप के बाहर पेट्रोल का लंगर लगने वाला था। हालांकि, भारी बारिश की वजह से पेट्रोल का लंगर नहीं लग सका। जिसके बाद राजा दी किंग ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से माफी मांगी है और साथी यह भी बताया है कि अब पेट्रोल का लंगर कब लगेगा।
राकेश त्रेहन ने शेयर किए गए वीडियों में कहा,' जय माता दी। देखिए आज 18 अगस्त 2026 है। आज जय माता दी की कृपा से पेट्रोल का लंगर लगना था। यह काम आज से पहले किसी ने भी नहीं किया था। इससे इंद्र देव भी काफी खुश हैं और इसलिए बहुत ज्यादा बारिश हो रही है। मैं नहीं चाहता कि बारिश में इतने लोग आएं और उनकी तबीयत खराब हो। इसलिए आज का लंगर मैं स्थगित कर रहा हूं।'
अब इस दिन लगेगा पेट्रोल का लंगर
उन्होंने वीडियों में आगे कहा, 'अब शुक्रवार (21 अगस्त) को उसी जगह पर उसी टाइम पर पेट्रोल का लंगर लगाया जाएगा। जिन्होंने अभी भी टोकन नहीं लिया है, वो आकर ले सकते हैं। पेट्रोल का कूपन शुक्रवार को मिलेगा और ये अगले तीन दिनों तक यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक वैलिड रहेगा। आज बारिश की वजह से पेट्रोल का लंगर नहीं लग सका, जिसके लिए मैं आप सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहता हूं।'
