Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से छाएंगे बादल, लुढ़केगा तापमान
Weather Update Chandigarh धूप का अानंद ले रहे लोगों को सोमवार से मौसम फिर से परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाने की संभावना है व पारा भी गिरेगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में इन दिनों भले ही धूप खिल रही हो, लेकिन सोमवार दोपहर से एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है। इस मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को भी शहर में धूप खिली रही। इस बीच लोगों ने सुखना लेक और शहर के पार्कों में धूप का आनंद लिया। वहीं शाम होते ही ठंड एक बार फिर से बढ़ी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। जोकि सामान्य से पांच डिग्री कम है।
आने वाले दिनों का मौसम
- सोमवार को दोपहर से पहले धूप खिली रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक रह सकता है।
- मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रह सकता है।
बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान
कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है व कभी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बदलते मौसम में लोग जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इस तरह के मौसम में ज्यादातर बच्चों के बीमार होने के मामले सामने आते रहते हैं। बच्चों के साथ बुजुर्गों को भी अपना ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चे जब सुबह स्कूल जाते समय गर्म कपड़े व कोट पहन रहे हैं, लेकिन जब वे स्कूल पहुंचते हैं तो धूप तेज हो जाती है और तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चे में बच्चे गर्म कपड़े उतार कर बैग्स में डाल लेते हैं। लेकिन जब स्कूल से घर लौटते हैं तो मौसम बदल जाता है और तापमान कम हो जाता है। बच्चे गर्म कपड़े पहने बिना ही लौटते हैं। ऐेसे में बच्चाें को ठंड लग जाती है और बुखार और सर्दी की चपेट में आ जाते हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें