Chandigarh Weather update: बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, शाम को बारिश होने के आसार
इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। बारिश की वजह से रात को लोग अपने कूलर एसी बंद करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दिन में उमस की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकलते है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में सुबह से ही बादल छाए हुए है। हल्की धूप निकलन से उमस भी बढ़ने लगनी है। शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे तक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी के कारण लाेग अपने घरों में दुबके बैठे है। वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में शाम तक बारिश होने के आसार है। इसका अलावा कल और परसों भी शहर में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इससे लाेगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
वहीं, हरियाणा और पंजाब के भी कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है। सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में प्रशासन पहले भी एक बार सुखना लेक के फ्लड गेट खोल चुका है, जिससे पंचकूला और मोहाली के कुछ इलाकों में पानी घुस गया था। वहीं अगर अभी फिर बारिश होती है तो प्रशासन को फिर से फ्लड गेट खोलने पड़ सकते है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। बारिश की वजह से रात के समय जहां लोग अपने कूलर, एसी बंद करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दिन में उमस की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। शाम के समय ही लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल ने बताया कि इस बार का मानसून अच्छा रहा है और अभी आगे भी बारिश होने की संभावना है। इसका मतलब है कि इस बार मानसून मजबूत है।