Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश से बढ़ा सुखना लेक का जलस्तर, शहर की सड़कें भी लबालब

शहर में हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी बन गई है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश को अब 12 घंटे से ज्यादा समय हो गया है। ऐसे में सुखना लेक में पानी का स्तर बढ़ गया है। वहीं सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 01:26 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 01:26 PM (IST)
चंडीगढ़ में 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश से बढ़ा सुखना लेक का जलस्तर, शहर की सड़कें भी लबालब
बरसात के चलते सुखना लेक पर पानी का स्तर बढ़ गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मंगलवार देर रात से ही तेज बरसात का दौर जारी है। बुधवार को भी यह क्रम लगातार चल रहा है। बीते लगभग 12 घंटे से शहर में बारिश हो रही है। हालांकि अभी बारिश थोड़ा कम है लेकिन तेज बारिश के आसान बने हुए हैं। लगातार हो रही बारिश अब शहवासियों के लिए परेशानी बन गई है। सड़कें पानी से लबालब हैं, घरों में भी पानी घुसने लगा है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट तो आई ही है। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से भी छुटकारा मिल गया है। इतना ही नहीं शहर की लाइफलाइन सुखना लेक का जलस्तर भी बढ़ा है।

loksabha election banner

लगातार हो रही बरसात से सुखना लेक का जलस्तर करीब डेढ़ फीट बढ़कर 1157 फीट तक पहुंच गया है। अभी भी शहर में बरसात हो रही है। साथ ही सुखना के कैचमेंट एरिया यानी शिवालिक की पहाड़ियों में तेज बरसात हो रही है। जिससे पानी लगातार लेक में पहुंच रहा है। इससे लेक का जलस्तर बढ़ रहा है। अब इसी तरह से बरसात होती रही और पानी आता रहा तो पानी खतरे के निशान तक पहुंच सकता है। 1163 फीट पर जलस्तर पहुंचता है तो रेगुलेटरी एंड पर फ्लड गेट खोलने की नौबत आ सकती है। पहले भी लगातार दो साल से फ्लड गेट खोलकर सुखना चौ के रास्ते से घग्गर नदी में पानी भेजा जाता रहा है। इस बार भी ऐसी संभावना लग रही है। हालांकि इस साल अभी तक एक साथ तेज बरसात नहीं हो रही है। एक अच्छी बरसात होने के बाद दो तीन दिन का गैप आ रहा है। इससे जलभराव की स्थिति नहीं बन रही है।

पानी के साथ पहुंच रहा कबाड़

सुखना लेक में पहाड़ी एरिया से पानी के साथ मिट्टी, पेड़ों की टहनियां और पत्ते सहित कबाड़ पहुंच रहा है। लेक में यह हवा की दिशा में किनारों पर इक्ट्ठा हो रहा है। पहले भी लेक में इस तरह से यह पहुंचता रहा है। इससे लेक में कई जगह कबाड़ जमा हो रहा है। इसका कारण यह भी है कि पानी के साथ आने वाली मिट्ठी को रोकने के लिए कैचमेंट एरिया में जो छोटे डैम बनाए गए थे वह सभी मिट्टी से अंट चुके हैं। अब यह सीधे ही लेक में पहुंच रही है।

ट्राईसिटी में बरसात के बात घरों में घुसा पानी

बीती रात से ही हो रही बरसात के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झमाझम बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात यह हैं कि चंडीगढ़ के गांव खुड्डा लाहौरा में बारिश का पानी लोगों को घर में घुस गया है। वहीं, मोहाली के जीरकपुर में भी सड़कें, गलियां और सोसायटियों में यही हालात बने हुए हैं। लोगों को जलभराव की स्थिति के कारण परेशान होना पड़ रहा है। जीरकपुर की पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के आधे से ज्यादा हिस्सा पानी में डूब चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.