Move to Jagran APP

पानी बना सबसे बड़ा मुद्दा, हर दल को देना होगा जवाब

इस समय चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है पानी। पानी ऐसा मुद्दा है जो शहर के डेढ़ लाख घरों में रहने वाले लोगों से जुड़ा हुआ है। इसलिए हर राजनीतिक दल इस मुद्दे पर लुभवाने वादे कर मतदाताओं का अपनी ओर खींचना चाहते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 10:34 PM (IST)
पानी बना सबसे बड़ा मुद्दा, हर दल को देना होगा जवाब
पानी बना सबसे बड़ा मुद्दा, हर दल को देना होगा जवाब

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

loksabha election banner

इस समय चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है पानी। पानी ऐसा मुद्दा है जो शहर के डेढ़ लाख घरों में रहने वाले लोगों से जुड़ा हुआ है। इसलिए हर राजनीतिक दल इस मुद्दे पर लुभवाने वादे कर मतदाताओं का अपनी ओर खींचना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी ने हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा कर विपक्षी दलों को मुश्किल में डाल दिया है। हालांकि यह गारंटी देना इतना आसान नहीं है क्योंकि इस प्रस्ताव के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी लेने की जरूरत है। नगर निगम को हर साल एक अरब रुपये का घाटा पानी की सप्लाई से हो रहा है। पानी को लेकर कांग्रेस और भाजपा भी अपना वायदा घोषणा पत्र में शामिल करेगा।

हाल ही में नगर निगम ने मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने का प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है। पूरे शहर में भी 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने का प्रोजेक्ट पास हो चुका हैं, जिसके लिए फ्रांस से 500 करोड़ रुपये का लोन लिया जा रहा है। अगले साल अप्रैल में बढ़ेगे रेट

भाजपा ने प्रशासन पर दबाव बनाकर पानी के रेट पर अलगे साल मार्च माह तक रोक लगा ली, लेकिन एक अप्रैल से रेट बढ़ जाएंगे। अब भाजपा चुनाव में शहरवासियों से कह रही है कि इस रोक को हमेशा के लिए लगाया जाएगा। इस समय पानी के बिल में 30 फीसद सीवरेज सेस लग रहा है, जिससे शहरवासी परेशान है। यह सेस साल 2018 में लगा था। जिसको कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा भाजपा के खिलाफ उठा रही है। भाजपा की ओर से इस समय ही सीवरेज सेस के रेट 30 फीसद से कम कर पांच फीसद करने का प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है। चंडीगढ़ में प्रति व्यक्ति पानी की खपत पूरे देश में सबसे ज्यादा है। शहर में प्रति व्यक्ति पानी की खपत 245 प्रति लीटर है। शहर में इस समय एक लाख 58 हजार पानी के कनेक्शन है। अधिकारियों की ओर से लगातार पानी के रेट बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है। पानी के रेट को लेकर पिछले छह माह से हर सदन की बैठक में कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर हंगामा होता है। 24 घंटे पानी की सप्लाई देने के प्रोजेक्ट का भाजपा लेगी क्रेडिट

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से जो पानी की बर्बादी 28 फीसद हो रही है वह कम होकर 15 फीसद हो जाएगी। जबकि कांग्रेस इस प्रोजेक्ट के खिलाफ माहौल बना रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के लिए 500 करोड़ रुपये का जो लोन लिया जा रहा है। उससे शहरवासियों के पानी के रेट बढ़ जाएंगे। जबकि शहरवासी पानी के रेट बढ़ने के खिलाफ है। इस समय पानी के रेट काफी ज्यादा है। कांग्रेस का मेयर बनते ही जो सबसे पहला काम होगा वह है पानी के बढ़े हुए रेट पर रोक लगाना। इस समय भाजपा ने पानी के रेट बढ़ाकर शहरवासियों को लूटने का प्रयास किया है।

- हरमेल केसरी, प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस। शहरवासियों को पता है कि जो केजरीवाल कहते हैं वह करते हैं।हर घर को 20 हजार लीटर निश्शुल्क पानी देने का समय आ गया है।दिल्ली में केजरीवाल सरकार हर माह हर घर को 20 हजार लीटर पानी निश्शुल्क मुहैया करवा रही है।चंडीगढ़ में भी आप का मेयर बनने के बाद ऐसा होगा।

- नीतिन गोयल, महासचिव, आप। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सिर्फ राजनीति करना ही जानती है। जबकि भाजपा काम में विश्वास करती है। 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने का प्रोजेक्ट भाजपा ने ही पास करवाया है।जबकि कांग्रेस इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है।

- कैलाश जैन, प्रवक्ता, भाजपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.