Move to Jagran APP

मोहाली में वार्डबंदी का सर्वे पूरा, अब नई वार्डबंदी का खाका होगा तैयार

मोहाली नगर निगम चुनाव को लेबर तैयारिया जोरों पर है। नई वार्डबंदी को लेकर नगर निगम शहर की जनसंख्या का वार्ड स्तर पर सर्वे करवा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 01:38 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 01:40 PM (IST)
मोहाली में वार्डबंदी का सर्वे पूरा, अब नई वार्डबंदी का खाका होगा तैयार
मोहाली में वार्डबंदी का सर्वे पूरा, अब नई वार्डबंदी का खाका होगा तैयार

जागरण संवाददाता, मोहाली : मोहाली नगर निगम चुनाव को लेबर तैयारिया जोरों पर है। नई वार्डबंदी को लेकर नगर निगम शहर की जनसंख्या का वार्ड स्तर पर सर्वे करवा रहा है। करीब डेढ़ महीने से चल रही इस प्रक्रिया में शहर की आबादी एक लाख 51 हजार थी। अब दोबारा कराए गए सर्वे में जनसंख्या एक लाख 79 हजार हो गई है। पहले किए गए सर्वे में जनसंख्या के आंकड़े को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। पहले सर्वे के दौरान पाच हजार घरों में ताले लटके मिले थे। जनसंख्या नौ साल पहले की जनगणना से एक लाख 64 हजार से भी कम थी। इसके बाद निगम कमिश्नर ने फिर से सर्वे के निर्देश दिए थे। फिर से सर्वे होने के बाद अब आबादी के आंकड़े बढ़े हैं।

loksabha election banner

सर्वे कर रही सभी 40 सर्वे टीमों ने अपने-अपने एरिया के बंद मकान में रहने वाले लोगों को भी सर्वे में शामिल किया है। इसके चलते अब शहर की आबादी कुल एक लाख 79 हजार पहुंची है। इसके आधार पर ही अब शहर के 50 वार्डो का खाका तैयार किया जाएगा। आबादी के मुताबिक ही वार्डबंदी की जाएगी। जनसंख्या के फाइनल आंकड़ों के आधार पर वार्डबंदी कमेटी की बैठक होगी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री पहले ही ये कह चुके हैं कि अगले महीने के आखिरी सप्ताह या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में नगर निगम चुनाव होने हैं। नई वार्डबंदी को लेकर शिरोमणि अकाली दल अदालत में न चला जाए इसलिए वार्डबंदी सर्वे को लेकर निगम की ओर से ज्यादा गंभीरता दिखाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.