विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में सबसे पहले बने VR मॉल में लगी आग, लंबे समय से पड़ा बंद, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:25 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2026 01:32 PM (IST)

मोहाली के सेक्टर-118 स्थित वीआर मॉल में शनिवार को आग लग गई, जो अप्रैल 2026 से संरचनात्मक सुरक्षा कारणों से ...और पढ़ें

सेक्टर-118 में बने वीआर माॅल में लगी आग।

सेक्टर-118 में बने वीआर माॅल में लगी आग।

HighLights

  1. मोहाली के वीआर मॉल में शनिवार को लगी आग।

  2. मॉल अप्रैल 2026 से सुरक्षा कारणों से बंद था।

  3. आग लगने के कारण की जांच जारी, फायर ब्रिगेड पहुंची।

अजय अग्निहोत्री, मोहाली। चंडीगढ़-खरड़ रोड पर सेक्टर-118 में मोहाली में बने सबसे पहले वीआर माॅल में शनिवार को आग लग गई। यह मोहाली का सबसे पहला मॉल है और अप्रैल 2026 में आए भूकंप के बाद संरचनात्मक सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था।

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। माॅल के भीतर आग लगने की वजह और वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।