Virat Kohli Birthday: युवराज सिंह ने विराट कोहली को किया बर्थडे विश, लिखा ये प्यारा संदेश, देखें वीडियो
Virat Kohli Birthday आज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्मदिन है। विराट आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। चंडीगढ़ के खिलाड़ी व पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने विराट कोहली को खास अंदाज में जन्मदिन का बधाई संदेश लिखा है। आप भी पढ़ें
आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम की रन मशीन कहे जाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली का आज जन्मदिन (Virat Kohli Bday) है। विराट कोहली आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में देश के इस स्टार क्रिकेटर को इंटनेट मीडिया पर जन्मदिन की बधाई संदेश देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विराट कोहली के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ के खिलाड़ी सिक्स किंग व भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने विराट कोहली को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। युवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर 30 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में युवी ने अपने और विराट कोहली की तस्वीरों वाले फोटो स्लाइड को पोस्ट किया है। वहीं संदेश लिखा है कि 'कभी न कहने में विश्वास रखने वाले महानायक को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!, आप आज जहां हैं, वह आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और रवैये का नतीजा है।
Wishing a very Happy Birthday to the legend who believes in never say never!
Where you are today is a result of your sheer hard work, dedication and attitude.
Keep going #KingKohli 👑 bring home the cup 🏆
Lots of love @imVkohli ❤️💪🏻 pic.twitter.com/GgtQYCay3K— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) November 5, 2022
वर्ल्ड कप जितने के लिए भी दी शुभकामनाएं
वहीं युवराज सिंह ने विराट कोहली को वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) जितने के लिए भी शुभकमनाएं दी हैं। युवी ने लिखा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप घर लाएगी। युवी ने कहा कि आगे बढ़ते रहिए और वर्ल्ड कप की ट्राफी लेकर ही भारत लौटें। बता दें कि इंडियन टीम (Team India) इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए आस्ट्रेलिया में है। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली अच्छे रन बना रहे हैं। उन्होने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत दिलाई थी।
कोहली को गोल्डन शू गिफ्ट कर चुके हैं युवी
उल्लेखनीय है कि युवराज सिंह और विराट कोहली के बीच गहरी दोस्ती है। युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को खास जूते भी गिफ्ट किए थे। यह गोल्ड बूट युवी ने कोहली को उस समय गिफ्ट किए थे, जब विराट अपनी खराब फार्म से जूझ रहे थे और आलोचकों के निशाने पर थे। युवी गोल्डन शू गिफ्ट करते हुए विराट का हौसला बढ़ाते हुए एक चिट्ठी भी लिखी थी। इसमें उन्होंने कोहली से जुड़ी कई इमोशनल बातें लिखी थी। पत्र के जरिए युवी ने विराट के आलोचकों को करारा जवाब दिया थी। युवी ने कोहली को लीजेंड बताया और उनके रिकार्ड्स को अतुलनीय बताकर उन्हें महान खिलाड़ियों में एक बताते हुए उनकी हिम्मत को भी बढ़ाया था।