विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

100 साल पुरानी आस्टिन और 1952 की मारिस माइनर..., चंडीगढ़ कार्निवल में देखें एक से बढ़कर एक विंटेज कार

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:12 PM (IST)

चंडीगढ़ कार्निवल के तहत सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम में विंटेज और क्लासिक कारों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें 1925 की ऑस्टिन और 1952 की मॉरिस माइनर जैसी गाड़ियां शामिल हैं, जिनका आयोजन विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब चंडीगढ़ ने किया है।

चंडीगढ़ कार्निवल में पहुंची अलग-अलग मॉडल की 18 विेंटेज गाड़ियां। फोटो: उपेंद्र सेन गुप्ता

चंडीगढ़ कार्निवल में पहुंची अलग-अलग मॉडल की 18 विेंटेज गाड़ियां। फोटो: उपेंद्र सेन गुप्ता

HighLights

  1. चंडीगढ़ कार्निवल का रविवार को होगा समापन।

  2. यहां पर आई हैं विंटेज और क्लासिक गाड़ियां।

  3. अलग-अलग मॉडल की 18 विंटेज गाड़ियां प्रदर्शित।

एकता श्रेष्ठ, चंडीगढ़। शौक से बढ़कर इस दुनिया में कुछ नहीं। इसका उदाहरण देखने को मिलेगा सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में चल रहे चंडीगढ़ कार्निवल-2026 में। यहां आपको 100 साल पुरानी आस्टिन से लेकर 1952 के माॅडल की मारिस माइनर देखने को मिलेगी।

रविवार को तीन दिवसीय कर्निवाल का समापन हो होगा। यहां विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब चंडीगढ़ की ओर से विंटेज गाड़ियां प्रदर्शित की गई हैं। चंडीगढ़ के दिलराज सोही ने बताया कि उन्होंने करीब नौ साल पहले उत्तर प्रदेश से 1952 मॉडल की मारिस माइनर खरीदी थी।

66

इसके बाद से अलग-अलग गैरेज में कार को ठीक कराने का काम चल रहा था। अब कार पूरी तरह चलने की स्थिति में है। इस माॅडल का निर्माण कई दशक पहले बंद हो चुका है, इसलिए इसके स्पेयर पार्ट्स आसानी से नहीं मिलते। कभी दिल्ली तो कभी मुंबई जाकर उन्हें तलाशना पड़ता है।

सोही के मुताबिक, नई वीए सीरीज जारी कराने की सुविधा है, लेकिन इसके लिए पुराने टैक्स और अन्य बकाया चुकाने पड़ते हैं। साथ ही कार के पुराने दस्तावेज जुटाने होते हैं। 50 से 70 साल पुराने रिकॉर्ड तलाशना कई बार मुश्किल हो जाता है।

1925 माॅडल की आस्टिन सबसे पुरानी

35

मोहाली के बलबीर सिंह विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब के सदस्य हैं। उनके पास चार से पांच पुरानी कारें हैं और सभी चलने की स्थिति में हैं। इनमें 1925 माडल की आस्टिन सबसे पुरानी है।

बलबीर सिंह ने बताया कि करीब 25 साल पहले पंजाब के एक व्यक्ति ने उन्हें यह कार मुफ्त में दी थी। उस समय वह गाड़ियों का काम करते थे और उनकी अपनी वर्कशाप थी। कार के कुछ पुर्जे बनवाने पड़ते हैं, जबकि कुछ दिल्ली और विदेशों से मंगवाए जाते हैं।

फिल्म फिरंगी में भी दिखी आस्टिन

बलबीर सिंह की यह आस्टिन कार कामेडियन कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में भी दिखाई दी थी। क्लब के सदस्य जसवंत सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 की गैलरी में 18 विंटेज गाड़ियां प्रदर्शित की गई हैं।

क्लब में ट्राईसिटी के 18 से ज्यादा सदस्य हैं। उनके अनुसार, 1939 तक या उससे पहले बनी कारें विंटेज श्रेणी में आती हैं, जबकि 1969 के बाद की कारें क्लासिक श्रेणी में रखी जाती हैं।

44

विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब चंडीगढ़ की स्थापना 1993 में हुई थी। इसमें ट्राईसिटी के सदस्य शामिल हैं। क्लब के सदस्यों के पास 1925 से 1952 तक के मॉडल की कारें हैं। जेएस फूलका क्लब के प्रेसिडेंट हैं और बलबीर सिंह इसके संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।