Move to Jagran APP

रामायण के पात्रों पर वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन

छात्राओं को पौराणिक कथाओं और समृद्ध संस्कृति के साथ जोड़कर उनमे जीवन की सीख के लिए हुई प्रतियोगिता।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 05:02 PM (IST)
रामायण के पात्रों पर वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन
रामायण के पात्रों पर वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन

जासं, चंडीगढ़ : छात्राओं को पौराणिक कथाओं और समृद्ध संस्कृति के साथ जोड़कर उनमे जीवन मूल्यों एवं उनके नैतिक विकास के उद्देश्य से, मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन की चरित्र निर्माण समिति ने एक अनूठी प्रतियोगिता आयोजित की। जिसका शीर्षक रहा सद्भावना। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पवित्र रामायण से अपने पसंदीदा चरित्र का वर्णन करते हुए एक छोटा वीडियो बनाना था। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने वीडियो में रामायण से अपने पसंदीदा चरित्र के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने यह भी वर्णित किया कि वह चरित्र उन्हें क्यों पसंद हैं। प्रतियोगिता से पहले सभी प्रतिभागियों को रामायण से जुड़ी जानकारी जुटाने को कहा गया। साथ ही उन्हें भगवान राम से लेकर रामायण के हर पात्र की जानकारी बटोरने को कहा। प्रतियोगिता का मकसद स्टूडेंट्स को भारतीय संस्कृति और रामायण से जुड़ी जानकारी बटोरने का रहा। भगवान राम के आदर्शों पर बनाई सबसे ज्यादा वीडियो

loksabha election banner

प्रविष्टियों में से छात्राओं के बीच सबसे लोकप्रिय चरित्र भगवान राम, सीता माता, विभीषण, भरत और भगवान हनुमान के रूप में सामने आए। जिन्हें उन्होंने विभिन्न गुणों के लिए मूर्तिमान किया, जिनमें भक्ति, निष्ठा, व्यावहारिकता, साहस, निस्वार्थता आदि शामिल रहे। स्टडेंट्स ने वीडियो के द्वारा भगवान राम से जुड़े अपने विचार और उनके आदर्शों पर बातचीत की साथ ही उन्होंने भगवान राम के आदर्श की वर्तमान में जरूरत पर भी बातचीत की सीख सीख और युवाओं के लिए इसकी महत्ता पर भी बातचीत की। इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कॉलेज की प्रिसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं में पारंपरिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया जो हमारे प्राचीन ग्रंथ रामायण से लिया गया है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में भी हमारी परंपराओं के आदर्श, सिद्धांत, आचार विचार प्रासंगिक और लोकप्रिय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.