विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊंचाहार एक्सप्रेस का चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच कई स्टेशनों पर बदला समय, 28 से लागू होगा नया शेड्यूल

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:31 PM (IST)

चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है, जो 28 अक्टूबर से ...और पढ़ें

ऊंचाहार एक्सप्रेस की समय-सारिणी में होगा बदलाव। (सांकेतिक फोटो)

ऊंचाहार एक्सप्रेस की समय-सारिणी में होगा बदलाव। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली, कानपुर सहित कई स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान बदला।

  2. चंडीगढ़ स्टेशन से पहले की तरह शाम 4:45 बजे ही रवाना होगी।

  3. पुरानी दिल्ली रात 9:05 बजे के बजाय 9:15 बजे तक पहुंचेगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस की समय-सारिणी में रेलवे ने बदलाव किया है। नई समय-सारिणी 28 अक्टूबर से लागू होगी।

ट्रेन चंडीगढ़ से पहले की तरह शाम 4:45 बजे रवाना होगी, लेकिन दिल्ली पहुंचने और आगे के कई स्टेशनों पर इसके आगमन व प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली) पर पहले रात 9:05 बजे पहुंचती थी। अब इसका आगमन रात 9:15 बजे होगा।

यहां से ट्रेन पहले की तरह रात 9:30 बजे रवाना होगी। साहिबाबाद स्टेशन पर ट्रेन अब रात 9:58 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद में इसका आगमन रात 10:20 बजे और प्रस्थान 10:22 बजे निर्धारित किया गया है।

चिपियाना बुजुर्ग स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन अब रात 11:42 बजे पहुंचेगी और 11:47 बजे रवाना होगी। हाथरस जंक्शन पर इसका आगमन रात 12:09 बजे होगा। टुंडला जंक्शन पर ट्रेन रात 1:25 बजे पहुंचेगी और 1:30 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से बिहार के लिए कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, छठ पूजा समेत त्योहारी सीजन के चलते रेलवे का फैसला

कानपुर और उन्नाव में भी बदलेगा समय

ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर अब सुबह 5:40 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। उन्नाव स्टेशन पर इसका आगमन सुबह 6:14 बजे और प्रस्थान 6:16 बजे निर्धारित किया गया है।