Move to Jagran APP

यूटी प्रशासन का चंडीगढ़ होमगार्ड जवानों को तोहफा, अब मिलेगा पांच लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस

चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस विभाग में तैनात होमगार्ड जवानों को तोहफा दिया है। प्रशासन द्वारा होमगार्ड जवानों को पांच लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। बता दें कि इस समय विभाग में 1352 होमगार्ड जवान कार्यरत्त हैं। जिनमें करीब 250 महिला वालंटियर्स भी शामिल हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 03:35 PM (IST)
यूटी प्रशासन का चंडीगढ़ होमगार्ड जवानों को तोहफा, अब मिलेगा पांच लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस
चंडीगढ़ पुलिस में तैनात होमगार्ड जवानों की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, [डाॅ. सुमित सिंह श्योराण]। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) में होमगार्ड जवानों (Home gaurd) के लिए खुशखबरी। चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) ने अन्य कर्मचारियों की तरह ही सभी होमगार्ड वालंटियर्स का भी पांच लाख तक का इंश्योरेंस कवर देने का फैसला लिया है। इस संबंध में यूटी प्रशासन के होम गार्ड डिपार्टमेंट की ओर से निर्देश जारी कर दिए हैं।

loksabha election banner

जानकारी अनुसार चंडीगढ़ होमगार्ड डिपार्टमेंट में इस समय 1352 जवान कार्यरत्त हैं। जिनमें करीब 250 महिला वालंटियर्स भी शामिल हैं। विभाग में 11 स्थायी कर्मचारी और अधिकारी भी कार्यरत्त हैं। यूटी प्रशासन के निर्देश पर अब सभी को इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ में तैनात होमगार्ड जवान चंडीगढ़ पुलिस के साथ विभिन्न थानों, चौकी और ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत्त हैं। अन्य पुलिस कर्मचारियों की तरह इन होमगार्ड जवानों को भी कई बार ड्यूटी के दौरान गंभीर चोट लग जाती हैं, या कई बार हादसा होने पर जान भी चली जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी होमगार्ड को इंश्योरेंस देने का फैसला लिया है।

यूटी के प्रत्येक होमगार्ड जवान का पांच लाख तक का जीवन बीमा होगा, जिसमें शरीर का कोई भी अंग खराब होने, आंखों की रोशनी खो जाने या पूर्ण रुप से दिव्यांग होने जैसे मामलों में इंश्योरेंस का पूरा लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ होम गार्ड विभाग की ओर से ही सभी कर्मचारियों की इंश्योरेंस का प्रीमियम भरा जाएगा।

दो साल पहले बढ़ाया था वेतन

चंडीगढ़ होमगार्ड डिपार्टमेंट में तैनात वालंटियर्स की ड्यूटी हर छोटे बड़े इवेंट में होती है। इस समय विभाग में कई होमगार्ड वालंटियर्स 25 सालों से भी अधिक समय से कार्यरत्त हैं। जिनमें कुछ महिला वालंटियर्स भी शामिल हैं। कोर्ट के निर्देशों के बाद दो साल पहले ही होमगार्ड वालंयिटर्स के वेतन में इजाफा किया गया था। पहले होमगार्ड को करीब 11 हजार वेतन दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल की बेसिक सैलरी के बराबर कर दिया गया। इस समय होमगार्ड जवान को 36 हजार के करीब वेतन मिलता है। लेकिन उन्होंने पुलिस कांस्टेबल के बराबर अन्य भत्ते नहीं मिलते। होमगार्ड वालंटियर्स द्वारा काफी समय से सरकारी मकान आदि की सुविधा देने की भी मांग की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.