विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यूटी प्रशासन ने पांच फीसद कम किया वैट

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 17 Oct 2017 07:08 PM (IST)Updated: Wed, 18 Oct 2017 07:40 AM (IST)

चंडीगढ़ प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल पर वैट पांच फीसद कम कर दिया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए रेट कल से लागू होंगे।

चंडीगढ़ में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यूटी प्रशासन ने पांच फीसद कम किया वैट
चंडीगढ़ में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यूटी प्रशासन ने पांच फीसद कम किया वैट

जेएनएन, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को दिवाली का तोहफा दिया। शहर में पेट्रोल और डीजल सस्‍ता हो गया है। यूटी प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल पर वैट पांच प्रतिशत कम कर दिया गया है। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासन के इस फैसले पर मोहर लगा दी है। नए दाम बुधवार से लागू हो गए हैं।

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने प्रशासक वीपी सिंह बदनोर से पेट्रोल और डीजल पर वैट पांच फीसद कम करने के आग्रह किया था। इसके बाद यूटी प्रशासन ने यह फैसला किया है। और अधिसूचना जारी कर दी है। चंडीगढ़ में इस समय पेट्रोल पर वैट करीब 24.74 प्रतिशत लगता है, जिसे कम कर 19.74 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर वैट 16.40 प्रतिशत लगता है जिसे कम कर 11.40 प्रतिशत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः कांच की तरह टूटकर फिर अपनेआप जुड़ जाती हैं इस बच्चे की हड्डियां

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।