Move to Jagran APP

11 फरवरी के बाद शहर आएंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी

11 फरवरी के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी चंडीगढ़ आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 09:16 PM (IST)
11 फरवरी के बाद शहर आएंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी
11 फरवरी के बाद शहर आएंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : 11 फरवरी के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी चंडीगढ़ आएंगे। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के आग्रह पर मंत्री रेड्डी शहर के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के लिए आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद इस समय दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं। सूद की हरियाणा भवन में वीरवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ बैठक हुई। सूद ने उन्हें शहर और प्रशासन के कई मामलों से अवगत करवाया। सूद ने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से लिए जा रहे निर्णयों में जनप्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया जाता। नगर निगम को अतिरिक्त फंड दिलवाने की मांग उठाई

loksabha election banner

सूद ने हाउसिंग बोर्ड के मकानों में जरूरत के अनुसार बदलाव की मंजूरी देने, लाल डोरे का विस्तार, दिल्ली फाइनेंस कमिशन की चौथी सिफारिशों को लागू करवाकर नगर निगम को अतिरिक्त फंड दिलवाने की मांग उठाई। सूद ने कहा कि नगर निगम के मेयर और पार्षदों के अधिकार बढ़ने चाहिए ताकि शहर में लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत हो। उन्होंने व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स का मामला भी उठाया। मालूम हो कि सूद ने अध्यक्ष बनते ही कहा था कि वह प्रयास करेंगे के प्रशासन के निर्णायक मंडल में जनप्रतिनिधियों को शामिल करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस समय शहर में अफसरशाही हावी है इसी कारण जिस तरह से राज्य सरकारों में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को दबदबा होता है उस तरह का चंडीगढ़ में नहीं है।

इसपर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सूद को कहा कि 11 फरवरी तक लोकसभा सत्र चलना है और इसके बाद वह चंडीगढ़ आएंगे। छह फरवरी तक सूद दिल्ली में ही रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.