विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में जिम से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रेस लाइट प्वाइंट पर बाइक सवार हमलावरों ने दागीं 9 गोलियां

Published: Wed, 18 Mar 2026 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2026 12:55 PM (IST)

चंडीगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। प्रेस लाइट प्वाइंट के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने जिम ...और पढ़ें

जागरण संवादादाता, चंडीगढ़। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बुधवार को लाइट प्वाइंट के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने कार में जा रहे एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक जिम से अपने घर लौट रहा था और अपनी कार में सवार था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए उस पर करीब नौ गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। युवक चिन्नीचंडीगढ़ के मुल्लांपुर का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।