विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में उसके दोनों मामला दोषी करार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 06:10 PM (IST)

दस वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में उसके दोनों मामाओं को दोषी करार दिया गया है। दुष्कर्म के कारण ...और पढ़ें

दस वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में उसके दोनों मामला दोषी करार
दस वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में उसके दोनों मामला दोषी करार

जेएनएन, चंडीगढ़। दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में जिला अदालत ने उसके दोनों मामाओं को दोषी करार दिया है। दोनों की सजा पर फैसला 2 नवंबर को होगा। उन्हें धारा 376, पोस्को (6) के तहत दोषी करार दिया गया है। दुष्कर्म के कारण यह बच्ची गर्भवती हो गई थी। उसने कुछ समय पूर्व बेटी को जन्म दिया है।

इससे पूर्व पिछली सुनवाई में बच्ची के दोनों मामाओं के बयान बयान दर्ज किए गए थे। बच्ची के बड़े मामा ने खुद पर लगाए गए आरोप को झूठा बताया था। कहा कि लगभग डेढ़ साल पहले 10 वर्षीय बच्ची के पिता ने मेरी बेटी से छेड़छाड़ की थी। वह पकड़ा गया था, इसलिए उसने उसे फंसाने के लिए अपनी बेटी से दुराचार के झूठे मामले में उसे फंसाया है। पीड़िता के दूसरे मामा ने भी खुद को बेकसूर बताया था।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में हिंदू नेता की हत्या से तनाव, पथराव के कारण लौटानी पड़ी ट्रेन