Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में हुक्का पार्टी करने पर देर रात दो क्लब सील, एसडीएम की रेड में हुई कार्रवाई

चंडीगढ़ में क्लब और रेस्टोरेंट्स मैं अवैध तरीके से हुक्का सर्व किए जाने के खिलाफ प्रशासन स्तर पर एसडीएम ने बुधवार को देर रात अभियान चलाया। एसडीएम ने रेड कर हुक्का सर्व करने के आरोप में द टर्मिनल रेस्टोरेंट एंड बार व प्लेब्वॉय क्लब को सील कर दिया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 08:33 AM (IST)
चंडीगढ़ में हुक्का पार्टी करने पर देर रात दो क्लब सील, एसडीएम की रेड में हुई कार्रवाई
चंडीगढ़ में हुक्का पार्टी करते हुए दो क्लब सील।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में क्लब और रेस्टोरेंट्स मैं अवैध तरीके से हुक्का सर्व किए जाने के खिलाफ प्रशासन स्तर पर एसडीएम ने बुधवार को देर रात अभियान चलाया। एसडीएम ईस्ट रुचि सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम ने सेक्टर 26 और इंडस्ट्री एरिया में होटलों और क्लबों में रेड की। शहर के क्लबों में हुक्का परोसने पर प्रशासन की सख्ती जारी है। देर रात 11 बजे एसडीएम ईस्ट रूचि सिंह ने सेक्टर 7 में द टर्मिनल रेस्टोरेंट एवं बार में रेड की। रेड में पाया गया की द टर्मिनल में हुक्का सर्व किया जा रहा था एसडीएम ने क्लब को सील करवा दिया। प्लेब्वॉय क्लब इंडस्ट्रियल एरिया में भी रेड। हुक्का सर्व होते मिला। एसडीएम ईस्ट ने क्लब सील करने के आदेश दिए।

loksabha election banner

हुक्का सर्व पर सेक्टर-3 थाना पुलिस की कार्रवाई

सेक्टर-9 काऊ ब्वॉय क्लब

सेक्टर-9 बूम बॉक्स क्लब

सेक्टर-9 स्थित एस्को बार क्लब

सेक्टर-9 स्थित पाइप एंड बैरल क्लब (दो बार)

हुक्का सर्व पर सेक्टर-26 थाना पुलिस की कार्रवाई

सेक्टर-7 स्थित रीफ क्लब (दो बार)

सेक्टर-26 स्थित प्ले-ग्राउंड क्लब (हाई वॉल्यूम डीजे बजाना)

सेक्टर-7 स्थित ग्राफो क्लब

सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल क्लब

सेक्टर-26 स्थित बार्गेन बूज क्लब

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.