विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फॉ‌र्च्यून इंडिया की 40 अंडर 40 लिस्ट में त्रिशनीत अरोड़ा भी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Jun 2019 08:58 PM (IST)

हैकर शब्द पहले बहुत नकारात्मक था।

फॉ‌र्च्यून इंडिया की 40 अंडर 40 लिस्ट में त्रिशनीत अरोड़ा भी
फॉ‌र्च्यून इंडिया की 40 अंडर 40 लिस्ट में त्रिशनीत अरोड़ा भी

शंकर सिंह , चंडीगढ़ : हैकर शब्द पहले बहुत नकारात्मक था। मगर मैंने इसे सकारात्मक तरीके से लिया। इसी में आगे बढ़ना था, ऐसे में आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ कर पूरी तरह से कंप्यूटर पर ही लग गया। मुझे नहीं पता था कि इसके आगे कहा जाउंगा। मगर कंप्यूटर से ऐसा इश्क था कि राह अपने आप बनती गई। 25 वर्षीय त्रिशनीत अरोड़ा अपनी कामयाबी की दास्तान कुछ इन्हीं शब्दों में सुनाते हैं। हाल ही में त्रिशनीत फॉ‌र्च्यून इंडिया की 40 अंडर 40 सूची में शामिल हुए हैं। मोहाली के त्रिशनीत साइबर सिक्योरिटी के बिजनेस से जुड़े हैं। जिसकी पहली कंपनी उन्होंने 19 वर्ष में शुरू की थी। फिल्म देखकर कंप्यूटर से इश्क हुआ

त्रिशनीत ने कहा कि उन्होंने एक फिल्म देखी थी जिसका नाम तो भूल गए मगर किरदार दिमाग में चस्पा रह गया। वो किरदार हैकिग से जुड़ा था, वो दुनिया को बचाता है। मैं इस से इतना प्रभावित हुआ कि मैं भी यही बनने की राह पर था। आठवीं के बाद स्कूल में मन नहीं लगा। ऐसे में कंप्यूटर में ही आगे बढ़ने की ठानी। परिवार में थोड़ा अनबन थी, वो मुझे वकील बनाना चाहते थे। मगर मेरा जुनून देखने के बाद उन्होंने मुझे इसी में आगे बढ़ने की अनुमति दे दी। मैंने हालांकि कंपनी 19 वर्ष में शुरू की, मगर उस समय दिक्कत ये थी कि कोई भी मुझे गंभीरता से नहीं लेता था। उस दौरान, अपना बिजनेस शुरू करने में यकीनन मुश्किल आई। मगर बाद में मेरे काम को देखते हुए लोगों का मुझपर विश्वास बढ़ने लगा। मोस्ट इनफ्ल्यूेंशल यंग इंडियन की लिस्ट में भी शामिल

त्रिशनीत ने कहा कि उन्हें वर्ष 2017 में जीक्यू मैगजीन ने मोस्ट इनफ्ल्येंशल यंग इंडियन में टॉप 50 में चुना। इसके अलावा फॉ‌र्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट में भी चुना गया। ऐसे में ये वर्ष भी उनके लिए अच्छा रहा। बोले कि अभी आइटी इंडस्ट्री में बहुत स्कोप है। आने वाले वक्त में आइटी का ज्यादा वर्चस्व रहेगा। ऐसे में इसकी सिक्योरिटी को लेकर हमें जागरूक होना होगा। खुशी है कि इसमें युवा ही आगे आ रहे हैं। अमेरिका से अफ्रीका तक में विस्तार किया

त्रिशनीत ने कहा कि उन्होंने अमेरिका में अपने बिजनेस को पहुंचा दिया है। जल्द ही अफ्रीका में भी इसे लेकर जा रहे हैं। इसको लेकर अभी अमेरिका सरकार से बातचीत चल रही है। अभी वह साइबर सिक्योरिटी में भारत को आगे लाना चाहते हैं। भारत में आइटी प्रोफेशनल्स के लिए अभी काफी स्कोप हैं, मैं चाहता हूं इससे जुड़ी जागरुकता यहां पहुंचे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।