Move to Jagran APP

पीएसइबी क्लर्क भर्ती घोटाले में पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह बरी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसइबी) के क्लर्क भर्ती घोटाले में पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह को बरी कर दिया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 09:14 PM (IST)
पीएसइबी क्लर्क भर्ती घोटाले में पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह बरी

जेएनएन, मोहाली। जिला अदालत ने पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसइबी) के क्लर्क भर्ती घोटाले में बरी कर दिया है। वहीं इस मामले में नामजद शिक्षा बोर्ड की पूर्व डिप्टी डायरेक्टर पवित्र पाल कौर, पूर्व उप चेयरमैन व सचिव अमर सिंह, पूर्व सचिव जगजीत सिंह व तोता सिंह के रिश्तेदार व भर्ती कमेटी के मेंबर कर्नल जोरा सिंह को धारा-465, 467 में दोषी करार देते हुए 3-3 साल की कैद व 20-20 जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में एक आरोपित तीर्थ सिंह की केस के दौरान मौत हो चुकी है। तोता सिंह के अलावा सभी दोषियों को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

loksabha election banner

तोता सिंह के खिलाफ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में 134 क्लर्कों व 60 हेल्परों के भर्ती घोटाले संबंधी विजिलेंस द्वारा प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले में कुल 6 लोगों ने नाम शामिल किए गए थे, जिनमें एक की मौत हो गई थी। अदालत में यह केस 16 साल 3 महीने तक चलता रहा है।

यह था मामला

1997-2002 में अकाली सरकार के कार्यकाल के दौरान पीएसइबी में 134 क्लर्कों की भर्ती की गई। तोता सिंह वर्ष 1997 से लेकर 2002 के बीच रही अकाली सरकार के दौरान शिक्षा मंत्री पद थे। उन पर भर्ती घोटाला करने और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप थे। उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ 14 जून 2002 को विजिलेंस थाना फेज-8 मोहाली में प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआइआर नंबर-12 दर्ज की थी।

शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव ओम प्रकाश सोनी की शिकायत पर जिला अदालत द्वारा इस मामले में पूर्व चेयरमैन डॉ. केहर सिंह, पूर्व ओएसडी मेजर चरनजीत सिंह मीलू, वरिंदर कुमार, महिंदर सिंह, तेजराम गोयल व अमरजीत सिंह को भी नामजद किया गया था। बाद में इन्हें क्लीनचिट मिल गई थी। अमरिंदर सरकार के दौरान विजिलेंस ने तोता सिंह के खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज किए थे। ये दूसरा मामला है, जिनमें से तोता सिंह को बरी किया गया है।

भगवान का शुक्रिया, न्याय मिला

पूर्व मंत्री तोता सिंह का कहना है कि अदालत से भर्ती घोटाले में रिहा होने के बाद पूर्व मंत्री तोता सिंह ने कहा कि मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे इंसाफ मिला। इस मामले में मैं शुरू से ही अपने आप को बेकसूर बता रहा था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.