Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी गानों की बॉलीवुड में धूम, अर्जन वैली से लेकर काला चश्‍मा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; देखें Top Hit List

    Top Punjabi Songs in Bollywood Movies पंजाबी गानों ने देश भर में धूम मचा रखी है। पंजाबी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी हुई है। अर्जन वैली सॉन्‍ग समेत ये गाने आपको डांस फ्लोर पर थिरकने को मजबूर कर देंगे। आइए जानते हैं ऐसे प्रसिद्ध गानों के बारे में जिन्‍होंने पंजाबी जगत की शान बढ़ा दी है।

    By Himani Sharma Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 08 Jan 2024 05:14 PM (IST)
    Hero Image
    पंजाबी गानों ने बॉलीवुड में मचाई धूम

    डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। Punjabi Songs in Bollywood Movies: आजकल के दौर में पंजाबी गानों के बिना कोई भी पार्टी या शादी अधूरी मानी जाती है। पंजाबी म्‍यूजिक इंडस्ट्री ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हर किसी की पहली पसंद पंजाबी गाने ही होते हैं। हिंदी सिनेमा में भी इन गानों ने धूम मचाई हुई है। कई हिट गाने बॉलीवुड में भी शामिल किए गए जिनको एक अलग ही प्रसिद्धता मिली। आइए बताते हैं किन गानों ने जनता को अपना दिवाना बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जन वैली (Arjan Vailly)

    सबसे पहले बात करते हैं उस गाने की जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हम बात कर रहे हैं एनिमल (Animal) मूवी के गाने अर्जन वैली की। इसका म्‍यूजिक और लिरिक्‍स लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। यह ट्रैक भूपिंदर बब्बल ने लिखा है और उन्‍होंने ने ही इस गाने में अपनी आवाज भी दी है। यह गीत इतना फेमस हो गया है कि चारों तरफ इसी की चर्चाएं हो रही हैं।

    हाई रेटेड गबरू (High Rated Gabru)

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का हाई रेटेड गबरू ने भी विश्‍व प्रसिद्धता हासिल की। इस गाने का बॉलीवुड में रिमेक किया गया। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अपनी डांस कैमेस्‍ट्ररी से तहलका मचा दिया। बता दें पहले यह गाना पंजाबी सिंगर ने एलबम के तौर पर जारी किया था। बाद में इसको रिक्रिएट किया गया। आज भी यह गीत लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

    वखरा सॉन्‍ग (The Wakhra Song)

    वखरा सॉन्‍ग की बात की जाए तो इस गाने का भी बॉलीवुड में रिमेक किया गया। वर्ल्‍ड फेमस सिंगर बादशाह और पंजाबी गायक नवव इंदर का यह गाना काफी चर्चित है। अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता राजकुमार राव कि फिल्‍म जजमेंटल है क्‍या में इस गाने को दोबारा फिल्‍माया गया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

    ना जा (Na ja)

    पाव धारिया (Pav Dharia) का ना जा गाना भी फेमस पंजाबी गानों में से एक है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की बॉलीवुड फिल्‍म सूर्यावंशी में इस गाने को पुन: फिल्‍माया गया। इसके बाद इस ट्रैक ने लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ दी। इस गाने के बिना पार्टियां अधूरी रहती हैं।

    यह भी पढ़ें: एक हिट गाना और बदल गई AP Dhillon की जिंदगी, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को दिलाई विश्व में अलग पहचान

    प्रॉपर पटोला (Proper Patola)

    पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का प्रॉपर पटोला ने समकालीन और पारंपरिक पंजाबी ध्वनियों के मिक्‍सचर ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। फिल्‍म नमस्‍ते इंग्‍लैंड में इस गीत का रिमेक किया गया। इसमें परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर हैं।

    काला चश्‍मा (Kala Chashma)

    बार-बार देखो मूवी का गाना काला चश्‍मा आज भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह डांस फ्लोर पर सबसे ज्‍यादा चलने वाले गानों में से एक है। यह यूट्यूब पर सबसे ज्‍यादा देखा जाने वाला गाना है। इस पंजाबी गाने ने बॉलीवुड के सारे गानों का रिकॉर्ड ब्रेक किया हुआ है। इस हाई एनर्जी गाने में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की डांस कैमेस्‍ट्री ने धमाल मचा दिया है।

    मन भरेया (Mann Bharrya)

    बी प्राक (B Prak) का मन भरेया सॉन्‍ग भी प्रसिद्ध पंजाबी गानों में से एक है। फिल्‍म शेरशाह में इस गाने को बेहद खूबसूरती के साथ फिल्‍माया गया। इस गाने को बॉलीवुड में बेस्‍ट संगीत का भी अवर्ड मिल चुका है। हिंदी सिनेमा में इस गाने को अलग ही प्रसिद्धि मिली।

    ये बेबी (Yeah Baby)

    गैरी संधू का ये बेबी (Yeah Baby) भी किसी गाने से कम नहीं है। यह गाना इतना पॉप्युलर है कि यूट्यूब पर इसके मिलीयन में व्‍यूज हैं। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड मूवी दे दे प्‍यार दे में इस गाने को हौली-हौली (Hauli Hauli) के नाम से फिल्‍माया गया। साथ ही इसके म्‍यूजिक ने भी पंजाबी इंडस्‍ट्री का नाम रोशन कर दिया।

    यह भी पढ़ें: अरजन वैली पर आधारित Animal मूवी का गाना 'खाड़े विच', जानिए कौन हैं वो जिनकी बहादुरी के किस्से दुनिया में हैं चर्चित