Move to Jagran APP

चंडीगढ़ और मोहाली में आज लाकडाउन, पंचकूला खुला रहेगा

रामनवमी पर चंडीगढ़ और मोहाली में संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा। जबकि पंचकूला खुला रहेगा। चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने का फैसला मंगलवार शाम गवर्नर हाउस में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के नेतृत्व में हुई बैठक में लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 07:36 PM (IST)
चंडीगढ़ और मोहाली में आज लाकडाउन, पंचकूला खुला रहेगा

जासं, चंडीगढ़ : रामनवमी पर चंडीगढ़ और मोहाली में संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा। जबकि पंचकूला खुला रहेगा। चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने का फैसला मंगलवार शाम गवर्नर हाउस में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के नेतृत्व में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में ट्राईसिटी के अधिकारी शामिल रहे। इस बीच कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर पाबंदियां बढ़ाने के मामले में कई अहम निर्णय लिए गए।

loksabha election banner

यूटी प्रशासन पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में एक साथ लॉकडाउन लगवाना चाहता था, लेकिन पंचकूला में लॉकडाउन लगाने से हरियाणा सरकार के इन्कार के कारण इस पर सहमति नहीं बन सकी। जबकि मोहाली जिला प्रशासन ने यूटी प्रशासन की अपील पर सोमवार को ही लॉकडाउन लगाने पर अपनी सहमति व्यक्त कर दी थी। रामनवमी पर लॉकडाउन को लेकर व्यापारी नाराज

इससे पहले चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को वीकेंड लाकडाउन लग चुका है। रामनवमी पर लॉकडाउन लगाने पर शहर के व्यापारी वर्ग नाराज है। व्यापारियों का कहना है कि पहले ही वीकेंड पर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा चुका है। अब मात्र दो दिन बाद फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला कहीं से उचित नहीं है। पाबंदियों के कारण कारोबार पहले ही चौपट हो चुका है।

बैठक में की वीकेंड लॉकडाउन की भी समीक्षा

वार रूम की बैठक में पिछले सप्ताह लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन की भी समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस की ओर से कोई सख्ती नहीं बरती गई। अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए गए कदम पर अपनी रिपोर्ट प्रशासक को दी। इसके साथ ही प्रशासन ने नेगोशिएबल इंस्टूमेंट के तहत बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में गृह सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है।

ऐसी पाबंदी महामारी का समाधान नहीं : नीरज

चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष नीरज बजाज और का कहना है कि लाकडाउन कोई समाधान नहीं है। उनका कहना है कि इससे सिर्फ व्यापारियों को नुकसान होगा। मालूम हो कि लाकडाउन लगाने की मांग इस समय कोई भी राजनीतिक दल नहीं कर रहा है। सिर्फ कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने लाकडाउन लगाने की मांग करते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखा है। लॉकडाउन नहीं लगना चाहिए : चढ्ढा

व्यापार मंडल के महासचिव संजीव चढ्ढा का कहना है कि रामनवमी एक बड़ा पर्व है। ऐसे में लॉकडाउन नहीं लगाना चाहिए था। लॉकडाउन लगाने से सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों का ही है।उनका कहना है कि प्रशासन को अब आगे कोई लाकडाउन नहीं लगाना चाहिए। इस संबंध में वह जल्द ही सलाहकार मनोज परिदा के साथ बैठक करेंगे। भाजपा स्पष्ट करे अपना स्टैंड : कांग्रेस

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की नेलकी ने राम नवमी के दिन लॉकडाउन पर भाजपा को अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा का राम नवमी के दिन लॉकडाउन लगा कर प्रशासन ने बहुत गलत संदेश दिया है। अच्छा होता प्रशासन आस्था के इस पर्व के दौरान मंदिर कमेटियों के साथ मिलकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह दिन मनाने का रास्ता निकालते । विहिप ने की रामनवमी पर लॉकडाउन लगाने के निर्णय की निदा

विश्व हिदू परिषद के कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सहगल का कहना है कि प्रशासन द्वारा रामनवमी पर जोकि हिदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है पर जो एक दिन का लॉकडाउन लगाया है उसकी वह निदा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने हिदू समाज के प्रति अनदेखी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.