विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्‍तान की नापाक हरकत, 15 अगस्‍त को पंजाब को दहलाने की थी साजिश, ड्रोन से बार्डर पर फेंका 2 KG RDX से भरा टिफिन बम

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 09 Aug 2021 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 02:51 PM (IST)

पंजाब के अमृतसर स्थित डालेके गांव में टिफिन बम बरामद हुआ है। टिफिन में दो किलो आरडीएक्स मिली है। यह ...और पढ़ें

पंजाब के अमृतसर में टिफिन बम बरामद।
पंजाब के अमृतसर में टिफिन बम बरामद।

अमृतसर/चंडीगढ़, जेएनएन/एएनआइ। पाकिस्‍तान ने सीमा पर फिर नापाक हरकत की है। पंजाब का 15 अगस्‍त को दहलाने की साजिश थी। पाकिस्‍तान की ओर से ड्रोन से अमृतसर के बार्डर क्षेत्र में दो किलो आरडीएक्‍स (RDX) से भरा टिफिन बम फेंका गया‍। इस बम से पंजाब में स्‍वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा धमाका करने की साजिश थी।  जाब पुलिस ने पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के गांव डालेके के पास यह टिफिन बम बरामद किया है। इससे हड़कंप मच गया है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियांं सतर्क हो गई हैं।

पंजाब पुलिस की ओर से आतंकी हमले की आशंका के कारण लोगों को सतर्क रहने काे अलर्ट किया गया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवान पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में बड़े बम धमाके की तैयारी थी। 

गांव डालेके के पास मिला बम, बीएएसफ और पंजाब पुलिस पूरे क्षेत्र में चला रही है सर्च ऑपेरशन

पुलिस ने बताया कि यह बम सीमा पार से ड्रोन से माध्यम से फेंका गया है। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने चंडीगढ़ में कहा कि इसमें दो किलो RDX था और इसमें स्विच मैकेनिज्म वाला टाइम बम था। इसमें स्प्रिंग मेकेनिज्म, मैग्नेटिक और 3 डेटोनेटर भी मिले हैं। संभावना जताई जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते डीजीपी दिनकर गुप्ता। जागरण

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में बड़े बम धमाके की थी तैयारी

आरडीएक्स व टिफिन बम मिलने के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। अगर यह बम यहां ड्रोन से गिराते समय फट जाते तो दर्जनों लोगों की जान जा सकती थी। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की रात भारत-पाक सीमा पर ड्रोन की आवाज सुनी गई थीl गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों को जानकारी दी। शनिवार रात को ही उक्त क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों और पुलिसकर्मियों ने सर्च अभियान चलाना शुरू कर दियाl रविवार की देर रात यहां से 2 किलो से ज्यादा आरडीएक्स, 5 ग्रेनेड और 100 से ज्यादा गोलियां बरामद की गई।

घटना के बारे में पता चलते ही तुरंत एनआइए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गईl सोमवार की सुबह दोपहर 12:00 बजे तक सभी बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डिफ्यूज कर दिया गया था। अभी भी बीएसएफ और पुलिस का सर्च अभियान सीमा पर चलाया जा रहा हैl सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा हथियार कुछ और इलाकों में गिराए गए हैंl पता लगाया जा रहा है कि आइएसआइ ने यह हथियार किस तस्कर या आतंकी संगठन के माध्यम से ठिकाने लगवाने थेl सूत्रों के मुताबिक आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में बड़े बम धमाके की तैयारी मेंं थे।   

डीजीपी दिनकर गुप्‍ता बोले, पंजाब पुलिस केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पिछले चार महीने में सीमा पार से क्रॉस बॉर्डर गतिविधियां बढ़ी हैं। पंजाब पुलिस केंद्र की एजेंसी से संपर्क में है। डीजीपी ने लोगों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर 112 पर फोन करें। डीजीपी ने बताया कि पुलिस को 7-8 अगस्त की रात को सूचना मिली थी कि सरहद पार से ड्रोन आते देखा गया है। ड्रोन से कुछ गिरने की आवाज़ आई थी। पुलिस को 7 थैलियों में IED, हैंड ग्रेनेड और बंदूक की गोलियां भी मिली हैं। 

बता दें, सीमा पर पिछले कुछ समय से ड्रोन से गतिविधियांं बढ़ी हैं। पहले भी सीमा पर ड्रोन से हथियार फेंके जाते रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के हर मंसूबों को भारतीय सुरक्षा बलों व पंजाब पुलिस ने नाकाम किया है। पंजाब के डीजीपी ने लोगों से कहा कि वह सतर्क रहें। किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दें। वहीं, पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर कोई गड़बड़ी न फैले इसके मद्देनजर पहले ही सुरक्षा चौकस कर दी है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।