Move to Jagran APP

अब आम लोग भी नगर निगम की नर्सरी से खरीद सकेंगे पौधे

नगर निगम ने फैसला लिया है कि सेक्टर 12ए की नर्सरी में तैयार पौधों को आम लोगों को बेचा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 07:37 PM (IST)
अब आम लोग भी नगर निगम की नर्सरी से खरीद सकेंगे पौधे
अब आम लोग भी नगर निगम की नर्सरी से खरीद सकेंगे पौधे

जागरण संवाददाता, पंचकूला : नगर निगम ने फैसला लिया है कि सेक्टर 12ए की नर्सरी में तैयार पौधों को आम लोगों को बेचा जाएगा। पौधों को किराये पर भी दिया जा सकता है। नगर निगम के बागवानी विग की ओर से यह पौधे उगाए गए हैं।

loksabha election banner

नगर निगम की ओर से सेक्टर 12ए पंचकूला नर्सरी बनाई गई है, जिसमें इस समय लगभग 10 हजार से अधिक पौधे उपलब्ध हैं। एक साल पहले बनाई गई इस नर्सरी में इनडोर प्लांट्स, साइकस, पॉम, सीजनल फ्लावर्स, सर्व, कीपरर्स सहित अलग-अलग प्रजाति के पौधे उपलब्ध हैं। नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि निगम की ओर से खाली पॉट भी लोगों को बेचे जाएंगे। इसके अलावा खाद और कंपोस्ट भी अलग-अलग बेचने का निर्णय लिया गया है। पौधों की कीमत उनके साइज और प्रजाति के हिसाब से तस की गई है। लोग सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से 1 बजे तक पौधों की खरीद कर सकेंगे। नर्सरी में देवदार, चीड़, फ्रूट, नींबू, बांस सहित अन्य पौधे भी उपलब्ध हैं। बागवानी विग द्वारा शहर में लगभग एक साल में अलग-अलग स्थानों पर 3000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। साथ ही लोगों को फ्री पौधे भी दिए गए। जोगपाल ने बागवानी विग के कर्मचारियों को नर्सरी तैयार करने के लिए बधाई भी दी। पिंजौर में भी नगर निगम स्थापित करेगा पौधों की नर्सरी

बताया कि जल्द ही सेक्टर 25 और पिजौर या कालका में भी नर्सरी डेवलप की जाएगी। एक साल पहले पंचकूला नगर निगम में बागवानी विग नहीं था। एक साल पूर्व बागबानी विग की स्थापना की गई और कड़ी मेहनत के बाद बागवानी के कर्मचारियों ने नर्सरी को बेहतरीन तरीके से तैयार किया और अब निगम उस मोड़ पर पहुंच चुका है कि शहर के लोगों को पौधे बेच सके। बागवानी विग को मिल चुके हैं कई पुरस्कार

पंचकूला नगर निगम के बागवानी विग ने इस साल चंडीगढ़ के रोज फेस्टिवल में दो विभिन्न केटेगरी में सेंकेंड पुरस्कार जीते थे। चंडीगढ़ के रोज गार्डन, सेक्टर 16 में 22 से 24 फरवरी को रोज फेस्टिवल का आयोजन किया था। निगम की तरफ से हाल ही में सेक्टर-12 में नर्सरी डेवलप की गई है। पंचकूला नगर निगम ने रोज फेस्टिवल या किसी भी फ्लावर कंपीटिशन में पहली बार हिस्सा लिया। एमसी को फॉलेज प्लांटेशन की कलेक्शन और सालविया केटेगरी में दूसरा स्थान मिला था। इसके अलावा पंचकूला के स्प्रिंग फेस्टीवल में भी पुरस्कार जीते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.