Move to Jagran APP

Dengue की चपेट में चंडीगढ़, शहर का कोई कोना ऐसा नहीं बचा जहां डेंगू मरीज नहीं, आकंड़ा 545 पहुंचा

डेंगू से निपटने के लिए विभाग ने सख्ती कर दी है। अभी तक 449 चालान जारी हो चुके हैं। 134 को नोटिस जारी किया गया। अभी तक 8186 को ऐसे नोटिस दिए जा चुके हैं जबकि एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 08:10 AM (IST)
Dengue की चपेट में चंडीगढ़, शहर का कोई कोना ऐसा नहीं बचा जहां डेंगू मरीज नहीं, आकंड़ा 545 पहुंचा
शुक्रवार को चंडीगढ़ में 37 डेंगू मरीज मिले हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ डेंगू की जद में है। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ डेंगू उससे भी बड़ा खतरा बनकर उभरा है। डेंगू में मृत्यु दर भी बढ़ रही है। केस तो रोजाना ही बढ़कर ज्यादा आ रहे हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ में 37 डेंगू पॉजिटिव केस मिले। इससे डेंगू संक्रमित की संख्या बढ़कर 545 हो गई है। जो नए मामले आए उनमें सबसे अधिक आठ केस मनीमाजरा में मिले। इसके बाद खुड्डा लाहौरा और सारंगपुर में चार-चार केस सामने आए। वहीं रामदरबार और सेक्टर-15 में तीन-तीन केस सामने आए। शहर के अन्य हिस्सों में भी मामले मिले हैं। अब कोई कोना ऐसा नहीं बचा जहां डेंगू संक्रमण नहीं पहुंचा है। शहरी और ग्रामीण दोनों एरिया से केस आ रहे हैं।

loksabha election banner

डेंगू डेली रिपोर्ट

स्टेटस                   शुक्रवार     अक्टूबर      कुल

डेंगू मामले               37             461        545

अन्य राज्यों से आए    --                --            115

मलेरिया                   --                 --            06

यहां मिला डेंगू लारवा

घर चेक किए         4481

कंटेनर चेक किए 7397   72 में लारवा मिला

कूलर चेक किए 891      33 में लारवा मिला

ओवरहेड टैंक 2839 एक में लारवा, 09 बिना ढके मिले

होदी चैक 09 एक में लारवा मिला

टायर चैक 134 06 में लारवा मिला

दो चालान, 135 नोटिस किए जारी

जिनके यहां डेंगू का लारवा मिला उनमें से दो के चालान किए गए। अभी तक 449 चालान जारी हो चुके हैं। 134 को नोटिस जारी किया गया। अभी तक 8186 को ऐसे नोटिस दिए जा चुके हैं, जबकि एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ऐसे अभी तक 330 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 235 घरों में स्प्रे की गई। 54 जगहों पर दवाई डाली गई। शहर में अलग-अलग जगह फोगिंग की गई।

कोरोना के पांच मामले आए सामने

डेंगू का प्रकोप तो चल ही रहा है कोरोना संक्रमण भी खत्म नहीं हो रहा। शुक्रवार को तो एक साथ पांच काेरोना संक्रमित सामने आए। कई दिनों बाद संख्या पांच तक पहुंची है। इससे पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 0.28 फीसद तक पहुंच गया है। अब सप्ताह में अौसत पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। तीन मरीज ठीक होकर आइसोलेशन से बाहर आए। चंडीगढ़ में अब भी सक्रिय मरीज 28 रह गए हैं। 24 घंटे में 1785 सैंपल टेस्ट किए गए। शुक्रवार को वैक्सीनेशन 3291 लोगों का हुआ। अब दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक है।

रिपोर्ट बलवान करिवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.