Move to Jagran APP

Chandigarh Weather News: तपती गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत, 24 घंटे में 18.4 एमएम हुई बारिश, 29 मई तक का अलर्ट

चंडीगढ़ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। साथ में हल्की ठंडी हवा भी चली। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में 29 मई तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

By Jagran NewsEdited By: Gurpreet CheemaThu, 25 May 2023 11:56 AM (IST)
Chandigarh Weather News: तपती गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत, 24 घंटे में 18.4 एमएम हुई बारिश, 29 मई तक का अलर्ट
चंडीगढ़ में तेज बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई है।

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। शहर में बुधवार रात हुई तेज बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई है। बीते 24 घंटे में 18.4 एमएम बारिश हुई है। बारिश की वजह से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार रात का तापमान 18.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बीती रात पंजाब में सबसे अधिक बारिश नवांशहर 82.0 और जालंधर 36.0 एमएम हुई है।

शहर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। साथ में हल्की ठंडी हवा भी चली। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में 29 मई तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। आज और कल चंडीगढ़, पंजाब के माझा, दोआबा, पूर्व मालवा के कई जिलों और उत्तर व दक्षिण हरियाणा के अधिकांश जिलों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी, गरज, चमक, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

शहर में पांच दिन का मौसम

  • 25 मई- बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 और रात का 24 डिग्री तक रहेगा।
  • 26 मई- तेज बारिश हो सकती है। अधिकतम पारा 31 और न्यूनतम 22 डिग्री तक रहेगा।
  • 27 मई- हल्की बारिश के आसार हैं। दिन का तापमान 32 और रात का 23 डिग्री तक रहेगा।
  • 28 मई- बादल छाए रहेंगे बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 22 डिग्री तक रहेगा।
  • 29 मई- हल्की बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री तक रहेगा।