Move to Jagran APP

पांच डिग्री लढ़का पारा, ठंड ने 10 सालों का तोड़ा रिकार्ड

मौसम के करवट लेते ही पारा लढुकने लगा है और ठंड बढ़ रही है। आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश की भी संभावना है जिसका असर चंडीगढ़ पर पड़ेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 10:25 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 10:25 PM (IST)
पांच डिग्री लढ़का पारा, ठंड ने 10 सालों का तोड़ा रिकार्ड
पांच डिग्री लढ़का पारा, ठंड ने 10 सालों का तोड़ा रिकार्ड

वैभव शर्मा, चंडीगढ़

loksabha election banner

मौसम के करवट लेते ही पारा लढुकने लगा है और ठंड बढ़ रही है। आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश की भी संभावना है, जिसका असर चंडीगढ़ पर पड़ेगा। जिन राज्यों में बारिश होगी, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश शामिल है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर में ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों में बर्फबारी का असर चंडीगढ़ पर भी पड़ेगा। वहीं, वीरवार को बादर छज्ञए रहने से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है, वहीं 10 साल का ठंड का रिकार्ड भी टूटा है। मौसम विभाग के अनुसार तीन से पांच दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा, जिसमें पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिली, वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। पाकिस्तान में एक्टिव हुआ है वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मनमोहन सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस समुद्र तल से तीन किमी ऊवर है। इसकी वजह से वेस्टर्न डिस्टबेंस का असर गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के साथ ही दूसरे राज्यों में पड़ेगा। अगर बात चंडीगढ़ की करें तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही सुबह के समय में हल्की धुंध ने भी दस्तक दे दी है। यह रहा दस साल का आंकड़ा

साल अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

2010 24.8 डिग्री 0.8 डिग्री

2011 27.9 डिग्री 1.9 डिग्री

2012 26.2 डिग्री 3.3 डिग्री

2013 25.0 डिग्री 2.8 डिग्री

2014 28.4 डिग्री 1.1 डिग्री

2015 26.4 डिग्री 2.2 डिग्री

2016 26.8 डिग्री 5.1 डिग्री

2017 25.8 डिग्री 6.1 डिग्री

2018 25.4 डिग्री 2.3 डिग्री

2019 25.8 डिग्री 2.9 डिग्री

2020 22.3 डिग्री 2.8 डिग्री

2021 19.0 डिग्री 12.8 डिग्री यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और 13 डिग्री रहेगा।

शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और 12 डिग्री रहेगा।

रविवार को बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और 13 डिग्री रहेगा।

सोमवार को बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और 12 डिग्री रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.