Move to Jagran APP

कोहरे और ठंडी हवाआें ने गिराया पांच डिग्री तक तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल

पंजाब में शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2018 02:11 PM (IST)
कोहरे और ठंडी हवाआें ने गिराया पांच डिग्री तक तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल
कोहरे और ठंडी हवाआें ने गिराया पांच डिग्री तक तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल

जेएनएन, जालंधर। कोहरे और ठंडी हवाआें ने पंजाब काे ठिठुरा कर रख दिया है। शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राज्‍य में तापमान में पांच डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। राज्‍य के अधिकतर हिस्‍सों में घना कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। को लगातार दो दिन से आसमान पर बादल छाए रहने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ सहित राज्‍य के अधिकतर हिस्‍सों में रविवार सुबह से काेहरा छाया रहा। राज्‍य में पिछले तीन दिनों से कोहरा छा रहा है। हस कारण सड़क यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरा के कारण कई जगह हादसे भी हुए हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आने वाले तीन चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। ऐसे में ठंड से राहत का कोई आसार नहीं है।

दस फ्लाइट लेट, दो रद

चंडीगढ़ में लगातार दो दिन से मौसम खराब है। धुंध और कोहरे के कारण फ्लाइट्स का संचालन भी प्रभावित रहा। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई तथा अन्य राज्यों को जाने व आने वाली फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से एक घंटे से लेकर सात घंटे तक लेट हुई। जेट एयरलांइस की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 9 एल 832 अपने निर्धारित समय से 7 घंटे 45 मिनट लेट रही। जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जो सुबह 10 बजे रवाना होती है, वह अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 25 मिनट लेट रही।

यह भी पढ़ें: गोल्‍ड मेडलिस्‍ट खिलाड़ी से गैंगस्‍टर बन गया विक्‍की गौंडर, ठुकरा दी थी BSF की नौकरी

इसके साथ जेट एयरवेज की 11 बजे जाने वाली फ्लाइट अपने समय से 1 घंटे 35 मिनट लेट रही। जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज की सुबह 11:15 बजे जाने वाली फ्लाइट 50 मिनट लेट रही। स्पाइस जेट की सुबह 8:40 बजे जाने वाली फ्लाइट 3 घंटे लेट रही।

स्पाइस जेट की श्रीनगर जाने वाली लाइट 40 मिनट लेट रही। इंडिगो की मुबई जाने वाली दोपहर 12:15 बजे की फ्लाइट 45 मिनट लेट रही। एयर इंडिया की लेह जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे 18 मिनट लेट रही। इंडिगो की सुबह 7:30 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट्स कम विजिबिलिटी के कारण और जाने वाली दोनों फ्लाइट रद रही।

यह भी पढ़ें: सिद्धू के तेवर से कांग्रेस असहज, 2019 चुनाव काे लेकर करेगी दोबारा आकलन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.