Move to Jagran APP

सुरेश कुमार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य प्रमुख सचिव नियुक्त

पंजाब सरकार ने सुरेश कुमार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया है। उनका रैंक केंद्रीय केबिनेट सचिव के रैंक का होगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 17 Mar 2017 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 09:03 PM (IST)
सुरेश कुमार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य प्रमुख सचिव नियुक्त
सुरेश कुमार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य प्रमुख सचिव नियुक्त

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आज रिटायर्ड सीनियर आइएएस अधिकारी सुरेश कुमार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया है। उन्हें भारत सरकार के केबिनेट सचिव का रैंक दिया गया है। केंद्रीय केबिनेट सचिव का रैंक देने से उनका पद मुख्य सचिव से भी ऊपर हो गया है।

loksabha election banner

साफ सुथरी छवि वाले सुरेश कुमार कैप्टन अमरिंदर के पूर्व कार्यकाल में उनके प्रमुख सचिव रहे हैं। सुरेश कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कामर्स में स्नात्तकोत्तर की डिग्री हासिल की थी।

रिटायरमेंट के बाद जुड़े थे कैप्टन के साथ

1983 बैच के आइएएस अधिकारी सुरेश कुमार ने तलवंडी साबो के एसडीएम के तौर पर अपना कैरियर शुरू किया और वर्ष 2016 में अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद से सुरेश कुमार कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जुड़ गए थे। वह उनके कई कार्यक्रमों में नजर भी आते थे। उनकी प्रशासनिक समझबूझ को देखते हुए ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें सीएमओ में मुख्य प्रमुख सचिव लगाया है।

गठबंधन सरकार में प्रमुख सचिव बनने से किया था इन्कार

साल 2007 में जब अकाली-भाजपा सरकार सत्ता में आई तब मुख्यमंत्री बादल उन्हें ही अपने प्रमुख सचिव पद पर रखना चाहते थे मगर सुरेश कुमार ने इसे सिद्धांत से उलट बताते हुए यह पद लेने से इंकार कर दिया था। तब सीएम बादल ने उन्हें पहले बिजली, फिर सिंचाई और बाद में सहकारिता जैसे बड़े विभागों का जिम्मा सौंपा था। साल 2012 में जब बादल सरकार दोबारा सत्ता में आई तब उन्हें स्थानीय निकाय विभाग में प्रमुख सचिव लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: अमरिंदर ने सेना से तय किया पंजाब के कैप्टन तक का सफर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.