यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: 'मान ने पंजाबियों की छाती पर भ्रष्टाचार की मूंग दली, लोग सिखाएंगे सबक...'; पंजाब सरकार पर भड़के जाखड़
Punjab News पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मान ने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के विरोध में भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में रखे गए एक दिन के उपवास को शहीदों का अपमान बताया है।
तरनतारन वाली घटना पर सीएम पर भड़के जाखड़
जाखड़ ने कहा, भगत सिंह ने इसलिए कुर्बानी नहीं दी थी कि उनके स्मारक पर शराब के भ्रष्टाचारी को लेकर पाखंड किया जाएगा। मुख्यमंत्री को यह पाखंड अगर करना ही था तो वह इसे तरनतारन में करते जहां पर एक महिला को अर्द्धनग्न अवस्था सड़कों पर दौड़ाया गया।
सीएम ने शहीदों का किया अपमान: जाखड़
भाजपा के प्रदेश प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने न सिर्फ शहीदों का अपमान किया है बल्कि पंजाबियों की छाती पर भ्रष्टाचार की मूंग दली है। लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं करते।
यह भी पढ़ें: Sangroor News: 'आप को 0-13 पर लाकर खड़ा करेगी कांग्रेस...', राजा वड़िंग ने ठोका दावा; मान सरकार पर किया हमला
भाजपा नेता ने की केजरीवाल की निंदा
इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने केजरीवाल की फोटो भगत सिंह और डॉ. भीम राव अंबेडकर के बीच में लगाने को लेकर जोरदार निंदा की। इसके बावजूद उन्होंने सबक नहीं लिया और एक भ्रष्टाचारी के समर्थन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की स्मारक स्थली पर उपवास किया। आने वाले चुनाव में पंजाब के लोक आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएंगे।
