Move to Jagran APP

खेलो इंडिया में क्रॉस कंट्री रेस में दौड़ेगा कुराली का सुखवीर

जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर किसी भी फील्ड में की गई मेहनत से मंजिल को पाया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:06 AM (IST)
खेलो इंडिया में क्रॉस कंट्री रेस में दौड़ेगा कुराली का सुखवीर

संवाद सहयोगी, कुराली : जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर किसी भी फील्ड में की गई मेहनत से मंजिल को पाया जा सकता है। आर्थिक अक्षमता को बौना साबित कर यह कमाल कर दिखाया है निकटवर्ती गांव दुमणा वासी मजूदर के बेटे सुखवीर सिंह ने, जिसने अपनी मेहनत एवं लगन के बूते पर गुवाहाटी में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया टूर्नामेंट में क्रॉस कंट्री रेस के लिए देशभर से सेलेक्ट किए गए छह खिलाडियों में जगह बनाने में कामयाबी पाई है। सुखवीर सिंह कुराली के खालसा स्कूल में दसवीं कक्षा का स्टूडेंट है। नेशनल लेवल छह किमी मैराथन में किया बेहतर प्रदर्शन

loksabha election banner

खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिसिपल सुपिदर सिंह ने बताया कि सुखवीर सिंह एथलेटिक्स में बेहतरीन खिलाडी है। सुखवीर रोज सुबह और शाम मोरिडा प्रेक्टिस करता है। सुखवीर सिंह ने जोनल, डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान हासिल किया था। संगरूर में आयोजित नेशनल लेवल मैराथन में उम्दा प्रदर्शन करने पर सुखवीर का चयन गुवाहाटी में 10 से 25 जनवरी तक होने वाले खेलो इंडिया टूर्नामेंट में छह किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस के लिए हुआ है। सुखवीर का स्कूल में हुआ भव्य स्वागत

प्रिसिपल सुपिदर सिंह ने बताया कि सुखवीर सिंह के उभरते खिलाड़ी होने एवं गरीब परिवार से संबंधित होने के चलते स्कूल प्रबंधन द्वारा उसकी स्कूल फीस पहले ही माफ कर दी गई थी। गुवाहाटी क्रॉस कंट्री रेस में चयन के बाद स्कूल पहुंचने पर सुखवीर सिंह का स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया और सम्मानित किया गया। सुखवीर सिंह 10 जनवरी को आसाम के गुवाहाटी के लिए संगरूर से अपने कोच की अगुआई में रवाना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.